मध्य प्रदेश में भोपाल सहित 6 जिलों में 8 नए पुलिस थाने, बागेश्वर धाम में पुलिस चौकी - NEWS TODAY

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा मध्य प्रदेश के टोटल सात जिलों में पुलिस व्यवस्था और बंदोबस्त में परिवर्तन किया गया है। इनमें से 6 जिलों में आठ नए पुलिस थानों की स्थापना की गई है। छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम में पुलिस चौकी की स्थापना की गई है। जबकि चार पुलिस चौकियों को पुलिस थाने में अपग्रेड कर दिया गया है। 

भोपाल के कोलार में एक नया पुलिस थाना

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कोलार क्षेत्र में एक नया पुलिस थाना मंजूर किया गया है। कोलार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कजलीखेड़ा क्षेत्र को पृथक पुलिस थाने के अंतर्गत, निर्धारित कर दिया गया है। बताया गया है कि स्थानीय विधायक श्री रामेश्वर शर्मा लंबे समय से कजलीखेड़ा पुलिस थाने की मांग कर रहे थे। पुलिस मुख्यालय से 11 मार्च को जब पहले आदेश जारी हुआ था उसमें विधायक श्री रामेश्वर शर्मा की डिमांड भी पूरी कर दी गई। 

मध्य प्रदेश में नए पुलिस थानों के नाम

  1. भोपाल जिले में कजलीखेड़ा नवीन पुलिस थाना। 
  2. खरगोन जिले में जैतापुर नवीन पुलिस थाना। 
  3. उज्जैन जिले में महाकाल लोक नवीन पुलिस थाना। 
  4. उज्जैन जिले में तपोभूमि नवीन पुलिस थाना।
  5. देवास जिले की कमलापुर पुलिस चौकी अब पुलिस थाने में अपग्रेड। 
  6. सीधी जिले की मड़वास पुलिस चौकी अब पुलिस थाना। 
  7. सीधी जिले की सेमरिया पुलिस चौकी अब पुलिस थाना। 
  8. सतना जिले की राय गांव पुलिस चौकी अब पुलिस थाना। 
  9. छतरपुर जिले में बागेश्वर धाम नवीन पुलिस चौकी। 

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें।
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें। समाचार, विज्ञापन एवं प्रतिनिधित्व पूछताछ के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम ईमेल के माध्यम से संपर्क करें।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!