केरल के विश्व प्रसिद्ध अटुकल मंदिर, तिरुवनंतपुरम में आयोजित अट्टुकल पोंगाला महोत्सव का आयोजन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित अय्यप्पा मंदिर में भी किया गया। 150 महिलाओं ने ईंट के चूल्हों पर खीर बनाई। श्रद्धालु महिलाओं ने एक साथ देवी की आराधना की और पायसम अर्पित किया।
यह महोत्सव गिनीज बुक में दर्ज है
यह त्योहार दुनिया में महिलाओं की सबसे बड़ी धार्मिक सभा के रूप में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। पोंगाला का अर्थ है 'उबालना'। इस अनुष्ठान में महिलाएं चावल, गुड़, नारियल और केले को मिलाकर खीर बनाती हैं। इस खीर को देवी या 'भगवती' को अर्पित किया जाता है। यह विशेष अनुष्ठान केवल महिलाएं ही कर सकती हैं। माना जाता है कि इससे 'अट्टुकलम्मा' देवी प्रसन्न होती हैं।
भंडारा भी हुआ
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मंदिर समिति ने भंडारे का भी आयोजन किया। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. एस ए पिल्लई, सचिव जी वी के नायर सहित बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।
विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें। समाचार, विज्ञापन एवं प्रतिनिधित्व पूछताछ के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम ईमेल के माध्यम से संपर्क करें.