BHOPAL NEWS - 800 अवैध कॉलोनी और अतिक्रमण के खिलाफ कलेक्टर का अभियान

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एवं भोपाल के कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह का नाम भोपाल के इतिहास में दर्ज हो सकता है। उन्होंने एक बड़े अभियान की प्लानिंग की है। चैलेंज इस बात का आई कि अभियान पूरा कर पाएंगे या उससे पहले ही ट्रांसफर हो जाएगा। कलेक्टर ने भोपाल की 800 अवैध कॉलोनी, कॉलोनाइजर और कॉलोनी में होने वाले अतिक्रमण के खिलाफ बड़े अभियान का ऐलान कर दिया है।

कलेक्टर खुद हर सप्ताह समीक्षा करेंगे

भोपाल शहर में बढ़ती अवैध कॉलोनियां और अतिक्रमण रोकने के लिए हर तहसील और सर्किल में दो सेल बनाई गई हैं। इनमें तहसलीदार के नेतृत्व में दो आरआई और एक पटवारी की टीम रहेगी। इनका काम इलाके में अवैध कॉलोनियों और अतिक्रमण का सर्वे कर उनके दस्तावेजों की जांच करना और नगर निगम के साथ कार्रवाई करना है। इसकी पूरी जानकारी तहसीलदार को हर टाइम लिमिट (टीएल) बैठक में देनी होगी। ऐसा नहीं करने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

SDM अतिक्रमण का सर्वे करके रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे

इस समय शहर में 800 से ज्यादा अवैध कॉलोनियां बन चुकी हैं। अतिक्रमण भी लगातार बढ़ रहा है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सभी एसडीएम को तत्काल काम करने के निर्देश दिए हैं। टीम अवैध कॉलोनियों और अतिक्रमण की सर्वे कर डाटा को एकत्रित कर रिकार्ड रखेगी। यह कलेक्टर को हर ​हफ्ते पूरा अपडेट भी देगी।

भोपाल का लैंड माफिया कलेक्टर से ज्यादा पावरफुल

इससे पहले नवंबर 2024 में 34 कॉलोनियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। इनका अधिग्रहण करना था, लेकिन अब तक अधिग्रहण नहीं हो सका है। एफआईआर होने के बाद से इनमें रजिस्ट्री बंद हैं। अब तक नोटिस भेजने वाली कॉलोनियों की संख्या 85 तक पहुंच गई है। शहर में नए सर्वे में 150 से ज्यादा अवैध कॉलोनियों को चिह्नित किया जा चुका है। अधिग्रहण के बाद इन कॉलोनी का लेआउट बनाकर इनका विकास करना था। लेकिन, इस पर अब तक कुछ नहीं हो सका है। 

कुल मिलाकर अब तक कई बार यह स्पष्ट हो चुका है कि भोपाल का लैंड माफिया, कलेक्टर से ज्यादा पावरफुल है। कई बार तो यह भी कहा जाता है कि, अवैध कॉलोनी बनाने वालों को स्थानीय विधायक का संरक्षण प्राप्त होता है। 

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। 333 भोपाल से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });