BHOPAL NEWS - हमीदिया अस्पताल के ICU वार्ड में जूनियर डॉक्टरों पर हमला

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित हमीदिया अस्पताल में ICU वार्ड में तैनात जूनियर डॉक्टरों पर 30-40 लोगों ने हमला कर दिया। यह पता नहीं चल पाया है कि जूनियर डॉक्टर और हमला करने वाले लोगों के बीच में क्या विवाद हुआ था। सिर्फ इतना पता चला है कि ICU वार्ड में एक महिला मरीज की मृत्यु हो गई थी। उसके बाद हिंसा की स्थिति बनी। 

हमलावरों ने 10 में से 3 डॉक्टरों को पीटा

घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे की है। अस्पताल के आईसीयू-3 में मरीज डॉली बाई की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इससे गुस्साए परिजन और वहां मौजूद भीड़ ने ऑन ड्यूटी डॉक्टरों पर हमला कर दिया। कुछ देर में हथियारों से लैस लोग आए और डॉक्टरों से मारपीट की। इस दौरान आईसीयू में 10 से ज्यादा डॉक्टर मौजूद थे। डॉक्टरों ने इस हमले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की अपील की है।

किसी भी डॉक्टर को गंभीर चोट नहीं आई

गांधी मेडिकल कॉलेज के प्रभारी डीन आर.पी. कौशल ने बताया, एक मरीज की मौत के बाद परिजन आईसीयू में घुस आए। डॉक्टरों के साथ मारपीट की। तीन डॉक्टर घायल हुए हैं, हालांकि उनकी चोटें गंभीर नहीं हैं। हमने तुरंत घटना की शिकायत कोहफिजा पुलिस से की है।

वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान

हमले के बाद अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई है। इस घटना से जुड़े दो वीडियो भी सामने आए हैं। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग डॉक्टरों पर हमला कर रहे हैं। वीडियो के आधार पर पुलिस संदिग्धों की पहचान करने में जुटी हुई है।

ड्यूटी डॉक्टर्स ने सीएमओ को लिख पत्र

ड्यूटी डॉक्टर्स ने सीएमओ हमीदिया को पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने बताया, हमीदिया अस्पताल में एक गंभीर घटना हुई है। आईसीयू (H3D) में भर्ती मरीज डॉली बाई की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा हुआ। मरीज को 9 मार्च 2025 को मृत घोषित किया गया था। इसके बाद करीब 30-40 लोगों की भीड़ ने आईसीयू में तैनात डॉक्टरों पर हमला कर दिया। हमलावरों के पास हथियार भी थे, जिससे अस्पताल परिसर में डर का माहौल बन गया।

मामले में जूडा अध्यक्ष डॉक्टर कुलदीप गुप्ता ने कहा, घटना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। हम पहले भी डॉक्टर्स की सुरक्षा को लेकर सीएम, डिप्टी सीएम, पुलिस कमिश्नर और प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिख चुके हैं। इससे पहले महिला डॉक्टर की कार में तोड़फोड़ हुई। कई बार यहां परिसर में रात में संदिग्ध लोग घूमते रहते हैं। इसके लिए हमें सुरक्षा दी जानी चाहिए।

जूडा की ये हैं मांगें
  1. अज्ञात लोगों के प्रवेश पर रोक लगे।
  2. अवैध एम्बुलेंस परिसर से बाहर हो।
  3. परिसर में सुरक्षा गार्ड्स की संख्या बढ़ाई जाए।
  4. हाई मास्ट लाइट लगाई जाएं।
  5. चारों तरफ बाउंड्रीवाल बनाकर उन पर कटीले तार लगाए जाएं।

NSUI ने सुरक्षा एजेंसी को ब्लेक लिस्ट करने मांग की 

NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने कहा कि डॉक्टर समाज की सेवा में दिन-रात लगे रहते हैं, लेकिन यदि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होगी, तो प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होंगी। हमीदिया अस्पताल में कार्यरत सुरक्षा एजेंसी की लापरवाही स्पष्ट रूप से सामने आई है। रवि ने कहा कि हमने मुख्यमंत्री से सुरक्षा एजेंसी को ब्लेक लिस्ट करने मांग की है। रवि परमार ने चेतावनी दी कि यदि सरकार इस गंभीर मुद्दे पर जल्द कार्रवाई नहीं करती, तो NSUI प्रदेशव्यापी आंदोलन करने को मजबूर होगी उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि डॉक्टरों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं।

NSUI की प्रमुख मांगें
  1. गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल की सुरक्षा एजेंसी को तत्काल हटाकर ब्लैकलिस्ट किया जाए।
  2. सभी अस्पतालों में डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए।
  3. डॉक्टरों पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोरतम सजा दी जाए।
  4. चिकित्सा संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की नियमित समीक्षा कर आवश्यक सुधार किए जाएं।

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। 333 भोपाल से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });