मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बेरोजगारी से परेशान एक ब्राह्मण युवक ने सुसाइड कर लिया। वह अपनी बजाज प्लैटिना बाइक से आया, बाइक को स्टैंड पर रखकर डैम में कूद गया। वह पिछले 1 साल से बेरोजगार था और निर्धन ब्राह्मण बेरोजगारों के लिए सरकार के पास कोई योजना नहीं है।
भोपाल में सरकारी तो दूर प्राइवेट नौकरी भी नहीं मिल रही थी
कमला नगर थाना पुलिस ने बताया कि दिनांक 28 फरवरी को दोपहर 2:00 बजे की घटना है। पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर उसके परिवार से संपर्क किया। युवक का नाम अनुराग मिश्रा था। उम्र 44 वर्ष थी। पूजा पाठ सामग्री वाली कंपनी में नौकरी करता था परंतु 1 साल पहले उसकी नौकरी छूट गई थी। तब से वह लगातार कोशिश कर रहा था परंतु उसे कोई दूसरी नौकरी नहीं मिल पा रही थी। घटना वाले दिन दोपहर 12:00 बजे अपने घर से बाइक लेकर निकला था।
मध्य प्रदेश में निर्धन ब्राह्मण के लिए कोई सरकारी योजना नहीं
मध्य प्रदेश के ब्राह्मण समाज ने किसी पर कोई अमानवीय अत्याचार किए, ऐसे पुख्ता प्रमाण नहीं मिलते फिर भी, दक्षिण में हुए अत्याचार और भेदभाव के आधार पर मध्य प्रदेश में आरक्षण लागू किया गया। यह भी संभव है कि आज से 50 साल बाद, ब्राह्मणों की वर्तमान की कठिनाइयों के आधार पर कोई योजना लागू कर दी जाए परंतु वर्तमान की कठिनाइयों का वर्तमान में समाधान, ना तो तब किया गया था और ना ही अब हो पा रहा है। ऐसे निर्धन ब्राह्मणों के लिए कोई सरकारी योजना नहीं है।
विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।