मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पिछले कुछ दिनों में मोबाइल स्टैंडिंग की घटनाएं बढ़ गई है। अयोध्या नगर से लेकर अरेरा कॉलोनी तक विभिन्न घटनाओं में एक जैसा पैटर्न दिखाई दे रहा है। यहां तक की घटना का समय भी लगभग एक जैसा है।
शहर के कई स्थानों पर एक जैसे अपराध
हितेश शर्मा रात 10:00 बजे, अरेरा कॉलोनी में, खाना खाने के बाद टहल रहे थे। इसी दौरान मोबाइल फोन पर बात भी कर रहे थे। तभी बाइक पर सवार तीन लड़के आए और मोबाइल छीन कर फरार हो गए। अयोध्या नगर में भी बिल्कुल ऐसी ही घटना हुई है। आदित्य राज सोनी, एलएनसीटी कॉलेज का स्टूडेंट है। रात में खाना खाने के बाद टहल रहा था। यशोदा पैलेस के सामने, बाइक पर सवार दो लड़के आए और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। दोनों घटनाएं एक दिन में अलग-अलग स्थान पर घटित हुई है। दोनों घटनाओं में वारदात का तरीका बिलकुल एक जैसा है। यहां तक की घटना का समय भी एक जैसा है।
कोई गिरोह एक्टिव हो गया या उड़ता भोपाल
भोपाल में कुछ छोटी-छोटी घटनाओं को कनेक्ट करें तो एक पैटर्न मिलता है। ज्यादातर अपराध युवा लड़के लड़कियां कर रहे हैं। अपराध का समय रात्रि भोजन के समय के आसपास का होता है। सवाल तो उठाता है कि क्या शहर में अपराधियों का कोई गिरोह एक्टिव हो गया है या फिर यह उड़ता भोपाल का असर है। आपको याद होगा एक दिन पहले VIP रोड पर, बाइक पर सवार, दो लड़के और एक लड़की का वीडियो वायरल हुआ था।
विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।