मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में पुलिस ने एक मामला दर्ज किया है। यह घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित सबसे बड़े सांस्कृतिक मेला लोकरंग की पार्किंग में घटित होना बताया गया है। भारतीय जनता पार्टी से जुड़े एक लेबर कांट्रेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। भोपाल पुलिस पर आरोप है कि उसने पीड़ित लड़की को दोपहर 3 बजे से रात 12 बजे तक बिठाकर रखा और फिर भगा दिया।
श्री आशुतोष पांडे, एडिशनल एसपी मऊगंज ने बताया कि, दिनांक 30 जनवरी को भोपाल में आयोजित लोकरंग मेले में काम करने के लिए यहां से एक निर्धन परिवार गया था। इस परिवार में दंपति के साथ उनकी 16 साल की बेटी भी थी। इसी मेले की पार्किंग में लड़की के साथ बलात्कार किया गया। इसके कारण लड़की की तबीयत खराब हो गई। डॉक्टर ने पेरेंट्स को बताया और श्यामला हिल्स पुलिस थाने भेज दिया। यहां पर पुलिस ने दोपहर 3 बजे से रात 12 बजे तक बिठा कर रखा और फिर मामला दर्ज किए बिना ही भगा दिया। बाद में आरोपी धमकी देने लगा तो पूरा परिवार भोपाल छोड़कर मऊगंज वापस आ गया।
केस डायरी भोपाल भेज दी गई है
एडिशनल एसपी ने बताया, बीएनएस की धारा 70(2), 63, 64(1)(2), 65(1), 296, 115, 351(2) के साथ पास्को एक्ट की धारा 3/4 और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मऊगंज में मामला दर्ज करके, केस डायरी भोपाल भेज दी गई है। पीड़ित परिवार ने बताया कि, बलात्कार करने वाला लेबर कांट्रेक्टर है। वह भारतीय जनता पार्टी का नेता भी है। इसके कारण पुलिस उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती है। मऊगंज पुलिस ने बलात्कार एवं पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें |
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें |
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें |
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |
विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। भोपाल से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।