Low investment high profit best startup small business ideas in Hindi
यह एक ऐसा बिजनेस आइडिया है, जिसकी सफलता की संभावना 70% से अधिक है, क्योंकि बिजनेस तो पहले से ही सफल है, अपन इसमें एक आईडिया जोड़ रहे हैं, ताकि कमाई थोड़ी ज्यादा हो जाए और ग्राहकों को संतुष्टि भी मिले।
Best business opportunity ideas for beginners
बूढ़े पेरेंट्स, भारत की एक बड़ी सामाजिक समस्या है। बच्चे दूसरे शहर में पढ़ाई या कमाई (JOBS) के लिए चले गए हैं। घर में बूढ़े पेरेंट्स अकेले हैं। कोई देखभाल करने वाला नहीं है। किसी केयरटेकर को नियुक्त करो तो डर लगता है। पेरेंट्स अपना घर छोड़कर आने को तैयार नहीं है। सरकारी कर्मचारियों के मामले में तो और भी बुरी हालत है। रिटायरमेंट के समय सरकारी कर्मचारी बड़ा मकान बनाते हैं, फिर उसमें अकेले रह जाते हैं। हमारा बिज़नेस आईडिया यानी आपका स्टार्टअप इस प्रॉब्लम को सॉल्व करता है।
SCW अर्थात Senior Citizens Wada बनाइए। यह कोई हॉस्टल नहीं है बल्कि ग्राउंड फ्लोर पर बहुत सारे कमरों का एक ऐसा घर है जिसमें खुला हुआ आंगन है। पुराने लोगों को वाड़ा का कॉन्सेप्ट पता है। एक बड़े से मकान में बहुत सारे परिवार एक साथ रहते थे। इसमें हर कमरे में लेट-बाथ अटैच होंगे। BED अर्थात बिस्तर की हाइट सामान्य से थोड़ी कम होगी। टॉयलेट में फिसलने वाले टाइल्स नहीं होंगे। दीवारों पर पकड़ने के लिए पाइप लगे होंगे।
कुल मिलाकर पूरा परिसर वृद्ध लोगों को ध्यान में रखकर बनाया जाएगा। सबके बीच में एक कॉमन स्पेस होगा। इसके कारण सबकी नजर एक दूसरे पर बनी रहेगी और सब अलग-अलग रहते हुए भी साथ रहेंगे। प्राइमरी मेडिकल फैसिलिटी, नर्सिंग और दूसरी सुविधाओं के साथ सब की देखभाल होती रहेगी।
आपका सबसे बड़े ग्राहक वह बच्चे होंगे जो किसी मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब कर रहे हैं। उनके पास पैसा है लेकिन अपने माता-पिता के लिए समय नहीं है। वह अपने पेरेंट्स को अच्छी लाइफ देना चाहते हैं। दूसरे बड़े ग्राहक ऐसे रिटायर्ड कर्मचारी होंगे जो रिटायरमेंट के बाद तीर्थ यात्रा करना चाहते हैं। पूरी दुनिया में घूमना चाहते हैं। उनके लिए एक छोटा सा कैमरा काफी है। यदि घर बना लिया तो घर की चिंता सताएगी। इतने बड़े घर में ताला लगाना। फिर लौट कर उसकी साफ-सफाई, हाउस हेल्पर को बुलाना। दूध वाला, अखबार वाला बड़े सारे झंझट होते हैं। Senior Citizens Wada में ऐसा कुछ नहीं होगा। जब लौटकर आएंगे तो उनका कमरा उनका स्वागत कर रहा होगा।
best new unique business ideas in hindi for students
प्रोजेक्ट थोड़ा बड़ा है। इस पर अभी से काम शुरू करेंगे तो विद्यार्थी की कॉलेज की पढ़ाई और अभ्यर्थी की प्रतियोगी परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद कंप्लीट होगा। यदि अभी आपके पास ऐसी कोई प्रॉपर्टी है तो अभी से काम शुरू कर सकते हैं। आपको सिर्फ मैनेजमेंट देखना है। बाकी सारा काम स्टाफ करेगा।
Business ideas for women in india
महिलाओं के लिए तो यह भी वन ऑफ द बेस्ट बिज़नेस आईडिया है। बड़े बुजुर्गों की देखभाल करना, भारत की महिलाओं का प्राकृतिक गुण है। आपको अपने सेवा भाव को थोड़ा सा विस्तार देना है। पैसा कमाने के लिए नहीं लेकिन पुण्य कमाने के लिए, इस आईडिया पर काम करना चाहिए।
Business ideas for retired employees in india
सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों के लिए यह बिजनेस आइडिया उनके सपने पूरे करने देता है। मकान बनाने के स्थान पर Senior Citizens Wada बनाइए, और फिर निश्चिन्त हो जाइए। आपकी भी देखभाल होती रहेगी और आपके कारण आपके जैसे बहुत सारे लोगों की देखभाल होती रहेगी। समय कभी जाएगा पता ही नहीं चलेगा। जितनी कमाई होगी सब आपके बैंक अकाउंट में जमा होती रहेगी। क्योंकि यहां तो आपका खर्चा भी नहीं होगा।
Profitable business ideas in india
100% यह एक सक्सेसफुल बिजनेस आइडिया है। स्टूडेंट हॉस्टल में 1 ROOM SET का जितना भी किराया मिलता है। यहां उससे 3X मिलेगा। स्टूडेंट हॉस्टल में कुछ समय बाद वह दूसरी सुविधाएं लेना बंद कर देते हैं। यहां जैसे-जैसे किराएदार की उम्र बढ़ती जाएगी वैसे-वैसे उसे और अधिक सुविधाओं की जरूरत होगी। उम्र के साथ किराया निर्धारित किया जाएगा और उम्र के साथ किराया बढ़ता चला जाएगा। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article.
विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। इसके अलावा और अधिक बिजनेस आईडियाज के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे जाएं और POPULAR Category 3 में Business पर क्लिक करें।