Low investment high profit best startup small business ideas in Hindi
आज का बिजनेस आइडिया कई लोगों के सोचने, समझने और किसी भी विषय पर प्रतिक्रिया करने का तरीका बदल देगा। महीने में 30 दिन और प्रतिदिन 10 घंटा काम करने की जरूरत नहीं है। सिर्फ छुट्टी के दिन काम करेंगे और 1 लाख रुपए महीने की कमाई बड़े आराम से हो जाएगी।
Best business opportunity ideas for beginners
क्या आप जानते हैं, भारतीय बच्चों की मेमोरी कैपेसिटी 34GB Per-Day है। जो दुनिया की किसी भी देश के बच्चे की तुलना या तो अधिक है या फिर बराबर है।
- भारतीय बच्चों के ब्रेन की न्यूरो सिग्नल ट्रांसमिशन स्पीड 120 मीटर प्रति सेकंड तक होती है।
- भारतीय बच्चों का ब्रेन एक सेकंड में 10 ट्रिलियन से ज्यादा ऑपरेशंस कर सकता है। यह दुनिया के किसी भी सुपर कंप्यूटर से ज्यादा तेज है।
- भारतीय बच्चों का ब्रेन एक सेकंड में 1000TB से ज्यादा डाटा प्रोसेस कर सकता है। यह दुनिया के किसी भी डाटा बैंक से बहुत ज्यादा तेज है।
अब इन आंकड़ों पर नजर डालिए
- हमारे और आपके यानी भारत के बच्चों की IQ (Intelligence Quotient) Rating लगभग 76-82 होती है, जो चीन 104 और जापान 106 से बहुत कम है। IQR ब्रेन की प्रोसेसिंग स्पीड को प्रभावित करता है। इसके कारण रिएक्शन टाइम निर्धारित होता है।
- भारतीय बच्चों का रिएक्शन टाइम अधिकतम 300 मिली सेकंड है। जापान और दूसरे यूरोपीय देशों की तुलना में यह काफी कम है।
आप सरल हिंदी में और मजाक उड़ाने के लिए कह सकते हैं कि, भारतीय बच्चों का ब्रेन, जापान, चीन और कई यूरोपीय देशों के बच्चों की तुलना में काफी स्लो है, लेकिन यही कारण है कि भारत के बच्चे दुनिया के तमाम बच्चों की तुलना में आगे नहीं निकल पा रहे हैं। भारत के जिन बच्चों का IQ Rating अच्छा है वह आज दुनिया की टॉप कंपनियों में टॉप पोजीशन पर हैं। उनकी सफलता के झंडा लहरा रहे हैं। लेकिन उनकी सफलता और पोजीशन, सभी भारतीय बच्चों की औसत नहीं है। ब्रिलिएंट और फिसड्डी के बीच जो अंतर होता है, वह बिल्कुल स्पष्ट नजर आने लगा है।
इसके लिए किसी भी प्रॉपर्टी की जरूरत नहीं है
आपका स्टार्टअप इस प्रॉब्लम को सॉल्व करेगा। एक HOLIDAY SCHOOL ओपन करना है। इसके लिए किसी भी प्रॉपर्टी की जरूरत नहीं है। कोई अच्छा बड़ा सा स्कूल, छुट्टी के दिन के लिए मिनिमम रेंट पर मिल जाएगा। आखिर आपकी एक्टिविटी के कारण उनका भी तो नाम होगा। आपके स्कूल में सिर्फ नाम का स्कूल है लेकिन पढ़ाई नहीं होगी। आपके स्कूल में बच्चों की IQ Rating इंप्रूव करने की एक्टिविटीज की जाएगी। IQ Rating इंप्रूव कैसे करते हैं, यह नॉलेज आपको इंटरनेट पर मिल जाएगी। Google पर how to improve IQ rating सर्च करके देख लीजिए। आपको सब कुछ मिल जाएगा।
बच्चे आपकी क्लास का इंतजार करें
सारी चीजों को मिलाकर एक ऐसा पैकेज तैयार कीजिए कि बच्चा आपकी क्लास में आने के लिए छुट्टी का इंतजार करता रहे। लोगों को निश्चित तौर पर इसके रिजल्ट दिखाई देंगे। इनमें से बहुत सारी एक्टिविटी पहले संयुक्त हिंदू परिवार के कारण अपने आप हो जाती थी। अब समाज को पहले जैसा तो नहीं कर सकते परंतु अपने बच्चों के ब्रेन को यदि जापान के बच्चे के ब्रेन से अच्छा करना है। यही एक तरीका बच्चा है।
best new unique business ideas in hindi for students
कॉलेज के विद्यार्थी और परीक्षाओं के अभ्यर्थी लड़के लड़कियों के लिए यह बिजनेस आइडिया डबल मुनाफे वाला है। एक तरफ कमाई होगी और दूसरी तरफ आपके अपने ब्रेन की एक्सरसाइज भी हो जाएगी। यकीन मानिए यदि आपका यह स्टार्टअप सफल हो गया तो दूसरी तरफ आप यूनिवर्सिटी टॉप करेंगे एवं प्रतियोगी परीक्षा की मेरिट लिस्ट में नजर आएंगे। अंत में आप कंफ्यूज हो जाएंगे कि आपको क्या करना चाहिए और क्या छोड़ देना चाहिए और तब आपका IQ लेवल ही आपको सही जवाब देगा।
Business ideas for women in india
बच्चों की पढ़ाई हो या फिर किसी भी दूसरे प्रकार का प्रशिक्षण, पुरुषों की तुलना में महिलाओं को ज्यादा सफलता मिलती है। क्योंकि बच्चों महिलाओं से प्राकृतिक रूप से कनेक्ट करते हैं। मां हो या मौसी, यदि महिला है तो बच्चे स्वयं को सुरक्षित महसूस करते हैं। ज्यादा स्वतंत्र महसूस करते हैं। स्वयं को एक्सप्रेस कर पाते हैं। और इस बिजनेस की सफलता के लिए यही तो चाहिए।
Business ideas for retired employees in india
सेवानिवृत्ति शासकीय कर्मचारियों के लिए भी यह बिजनेस डबल मुनाफे वाला है। एक तरफ तो आपकी कमाई होगी लेकिन दूसरी तरफ आपको एक संतोष रहेगा। आपने अपनी जिंदगी में कोई एक काम ऐसा किया, जो हजारों लोगों की जिंदगी बदल रहा है। आपके स्कूल के बच्चे जब सफलता के शिखर पर पहुंचेंगे, तब तक आप पधार चुके होंगे परंतु आपका फोटो उनकी किसी न किसी फ्रेम में जरूर होगा। यह बच्चे हमेशा आपको याद करेंगे। लाइफ में इससे ज्यादा क्या चाहिए।
Profitable business ideas in india
स्कूल और कोचिंग में कमाई तो होती ही है और अपने आइडिया में तो सिर्फ प्रॉफिट ही प्रॉफिट है। ना तो स्कूल की बिल्डिंग बनाने की जरूरत है और ना ही फर्नीचर और मेंटेनेंस का झंझट है। कुछ उपकरण खरीदने पड़ते हैं। वह भी तब जब एडमिशन मिल जाएंगे। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article.
विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। इसके अलावा और अधिक बिजनेस आईडियाज के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे जाएं और POPULAR Category 3 में Business पर क्लिक करें।