Elon Musk के दीवाने हो गए दिग्विजय सिंह, Grok ने गांधीवादी बताया - Bhopal Samachar

मध्य प्रदेश में, और खास तौर पर भोपाल में, पिछले 24 घंटे में Elon Musk के AI Grok की काफी चर्चा हो रही है। लोग राजनीति से जुड़े हुए सवाल पूछ रहे हैं और जो जवाब मिल रहे हैं, उन्हें प्रमाणित मानते हुए X पर शेयर कर रहे हैं। इस लिस्ट में दिग्विजय सिंह का नाम भी है, क्योंकि Grok ने उन्हें भारत का सच्चा जमीनी गांधीवादी नेता बताया है। 

Grok ने दिग्विजय सिंह के बारे में क्या बताया

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस पार्टी के स्वयंभू सर्वोच्च नेता श्री दिग्विजय सिंह ने X पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसमें लिखा है कि श्री दिग्विजय सिंह को, भारत का सच्चा ज़मीनी गांधीवादी नेता इसलिए माना जाता है क्योंकि वे अहिंसा, गरीबों की सेवा और ग्रामीण विकास के प्रति समर्पित हैं। पंचायती राज लागू कर स्थानीय शासन को बढ़ावा दिया, जो गांधी के स्वशासन के विचार से मेल खाता है। नर्मदा परिक्रमा जैसे व्यक्तिगत कार्यों से सादगी और सत्य दिखता है। विवादों के बावजूद, दलित-आदिवासी कल्याण पर उनका फोकस उल्लेखनीय है। 52,000 ग्राम सभाओं और जhabua में काम से उनकी जमीनी जुड़ाव साफ है। Gyandoot प्रोजेक्ट जैसी नवाचार भी गांधीवादी सेवा को दर्शाते हैं। 


दिग्विजय सिंह के बारे में एक सवाल हमने भी पूछा था, पढ़िए क्या जवाब मिला

Grok से हमने पूछा कि "यदि दिग्विजय सिंह कांग्रेस पार्टी की तरफ से सीएम कैंडिडेट होते, तो क्या मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी, 2023 का विधानसभा चुनाव जीत सकती थी? इस प्रश्न के उत्तर में Grok ने तीन पेज का निबंध लिख दिया। हम उसमें से 2 विशेष बिंदु प्रकाशित कर रहे हैं:- 
कांग्रेस ने 2023 में कमलनाथ के नेतृत्व में मुफ्त बिजली, सस्ते सिलेंडर जैसे वादों के साथ वापसी की कोशिश की, लेकिन बीजेपी की योजनाओं और संगठन के सामने यह प्रभावी नहीं रहा। दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में अभियान शायद वैचारिक रूप से मजबूत होता, क्योंकि वे बीजेपी पर हमलावर रुख अपनाते हैं।

दिग्विजय सिंह के अनुभव और बीजेपी-विरोधी रुख से कांग्रेस का कोर वोट बैंक (जैसे अल्पसंख्यक और कुछ ग्रामीण क्षेत्र) मजबूत हो सकता था। उनकी रणनीति ने अगर "जन आक्रोश यात्रा" जैसे अभियानों को बेहतर ढंग से संगठित किया होता, तो शायद कुछ और सीटें मिल सकती थीं।

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें।
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें। समाचार, विज्ञापन एवं प्रतिनिधित्व पूछताछ के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम ईमेल के माध्यम से संपर्क करें।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!