मौसम सबको प्रभावित करता है और यदि कोई मौसम से संबंधित समाचार एवं सूचनाओं को समझने में सक्षम नहीं होता तो कई बार उसे नुकसान उठाना पड़ता है। इसलिए आज हम आपको मौसम से संबंधित कुछ ऐसे प्रश्न पूछेंगे जिनके उत्तर सबको पता होना चाहिए। सबसे पहले आपको प्रश्न मिलेंगे और आपको अपने उत्तर नोट कर लेना है। अंत में सही उत्तर मिलेंगे जहां से आप चेक कर सकते हैं कि आपके कितने उत्तर सही निकले।
General Knowledge Questions on Weather
- मौसम विज्ञान को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?
- मौसम की भविष्यवाणी को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?
- वायुमंडल के तापमान को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?
- Humidity का मतलब क्या होता है?
- वायुमंडल में हवा के दबाव को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?
- मौसम विज्ञान में Precipitation का अर्थ क्या होता है?
- Humidity को नापने वाली मशीन को क्या कहते हैं?
- Forecast शब्द का सही अर्थ क्या होता है? कब प्रयोग किया जाता है?
- Nowcasting का मतलब क्या होता है? कब प्रयोग करते हैं?
- western disturbance का मतलब क्या होता है?
General Knowledge Answers on Weather
- मौसम विज्ञान को अंग्रेजी में Meteorology" कहा जाता है।
- मौसम की भविष्यवाणी को अंग्रेजी में weather forecasting कहते हैं।
- वायुमंडल के तापमान को अंग्रेजी में Temperature कहते हैं।
- Humidity का हिंदी अर्थ है आद्रता, यह हवा में पानी की मात्रा का पैमाना है।
- वायुमंडल में हवा के दबाव को अंग्रेजी में Pressure कहते हैं।
- मौसम विज्ञान में Precipitation एकमहत्वपूर्ण शब्द है। इसका का हिंदी अर्थ है अवक्षेपण। इसका प्रयोग पूर्वानुमान के समय किया जाता है। जब यह कंफर्म नहीं होता कि बादल से सिर्फ पानी गिरेगा, या ओले गिरेंगे, या बर्फबारी होगी। जब यह बताना हो कि तीनों में से कुछ भी हो सकता है तब Precipitation शब्द का उपयोग किया जाता है। इसलिए जब भी आप मौसम की भविष्यवाणी में Precipitation शब्द को पढ़ेंगे तो यह मान लीजिए की मौसम खराब है और निश्चित नहीं है कितना खराब हो सकता है।
- Humidity को नापने वाली मशीन को Hygrometer कहते हैं।
- मौसम संबंधी मामलों में Forecast का मतलब होता है आने वाले दिनों का पूर्वानुमान।
- Nowcasting का अर्थ होता है आज के मौसम का पूर्वानुमान अथवा अभी कुछ घंटे बाद होने वाली मौसम की घटनाओं की भविष्यवाणी के लिए Nowcasting शब्द का प्रयोग किया जाता है। जब भी आप किसी मौसम अलर्ट में Nowcasting शब्द को पढ़ें तो समझ जाइए की आने वाले कुछ घंटे में मौसम संबंधी घटना होने वाली है।
- western disturbance का हिंदी अर्थ है पश्चिमी विक्षोभ। यह एक मौसम प्रणाली है जो पृथ्वी की पश्चिम दिशा में स्थित भूमध्य सागर, अन्ध महासागर से पैदा होती है। सामान्य तौर पर यह भारत की भूमि के लिए लाभदायक नहीं होती इसलिए इसे डिस्टरबेंस कहा जाता है। यह समुद्र में उठने वाले तूफान से पैदा हुए बादल होते हैं जो अचानक वर्षा का कारण बनते हैं। बर्फबारी हो जाती है। ओलावृष्टि भी हो जाती है।
यदि आपको उपरोक्त शब्द याद रहते हैं तो आप मौसम से संबंधित किसी भी समाचार को समझ सकेंगे और ऐसी स्थिति में आप मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए अपनी योजना बना सकेंगे। कई बार लोग इन शब्दों का अर्थ नहीं समझ पाने के कारण खतरे में पड़ जाते हैं। वह नदी में पिकनिक मना रहे होते हैं और अचानक जलस्तर बढ़ जाता है। कुछ लोगों को घर से निकलते समय Nowcasting का अलर्ट मिल जाता है लेकिन वह इसका अर्थ नहीं समझते इसलिए किसी खेत या मैदानी इलाके में चले जाते हैं और ओलावृष्टि का शिकार हो जाते हैं। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article)
विनम्र अनुरोध - कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। इसी प्रकार की रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी प्राप्त करने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में knowledge पर क्लिक करें।