Hero Splendor की बिक्री में इस महीने 20% की बड़ी गिरावट, पढ़िए पब्लिक ने क्या खरीदा - Bhopal Samachar

Hero Splendor ने लंबे समय तक भारतीय बाजार पर राज किया है। नंबर वन का ताज अभी भी स्प्लेंडर की हेडलाइट पर ही है परंतु स्टैंड कमजोर हो गया है। फरवरी के महीने में हीरो स्प्लेंडर की बिक्री में -19.92% की गिरावट दर्ज की गई है। यह अपने आप में बहुत बड़ा नंबर है। हालांकि और भी कई बाइक्स की बिक्री में गिरावट आई है परंतु इसी महीने में एक बाइक ऐसी भी है जिसने चौंकाने वाली वृद्धि की है। चलिए जानते हैं कि क्या बाजार का मूड बदल रहा है, पब्लिक की पसंद बदल रही है। स्प्लेंडर नहीं तो पब्लिक किस बाइक को पसंद कर रही है। 

Hero Splendor की बिक्री में इस साल 25% की गिरावट

यदि हम सिर्फ फरवरी 2025 की बात करते हैं तो, जनवरी 2025 की तुलना में 19.92% गिरावट आई है। वहीं यदि फरवरी 2024 और फरवरी 2025 के सेल्स रिकॉर्ड की तुलना करते हैं तो 25.25% की गिरावट आई है। हालांकि हीरो स्प्लेंडर अभी भी भारत के बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल है परंतु एक बात स्पष्ट हो गई है कि नंबर वन का ताज हीरो स्प्लेंडर की हेडलाइट पर ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाला है। 

टॉप 10 बाइक्स का फरवरी में क्या हुआ

Bajaj Platina
- टॉप टेन की लिस्ट में नंबर 9 पर दर्ज है परंतु लगता है कि, इसके लिस्ट से बाहर होने का समय आ गया है फरवरी 2024 की तुलना में फरवरी 2025 में 27.14% और जनवरी 2025 की तुलना में फरवरी में 23.46% की गिरावट दर्ज हुई है। वैसे भी महीने में 30000 मोटरसाइकिल नहीं बिकती। ऐसे में 1 महीने में 23% की गिरावट, चिंता की बात है। इससे भी बड़ी चिंता की बात यह है कि, फरवरी के महीने (MoM) में सबसे ज्यादा गिरावट इसी मोटरसाइकिल में देखी गई। 

Bajaj Pulsar - 15.54% गिरावट के साथ यह बाइक, बिक्री में गिरावट वाली लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। टॉप टेन की लिस्ट में तीसरी नंबर पर है। नंबर 2 की रेस में शामिल भी है। ऐसी स्थिति में सिर्फ एक महीने में 15.54% की गिरावट, इस मोटरसाइकिल को रेस में पीछे से धकेल देती है। मार्च के महीने में लगभग 16% के नुकसान को कवर करते हुए आगे बढ़ना पड़ेगा। 

Honda Shine - दूसरे नंबर पर तो पिछली बार भी थी लेकिन इस बार स्प्लेंडर को टक्कर दे रही है। पिछले साल फरवरी में स्प्लेंडर ने 2.77 और होंडा शाइन ने 1.42 लाख बाइक की बिक्री की थी। दोनों के बीच में एक लाख से ज्यादा का अंतर था। इस बार फरवरी 2025 में हीरो स्प्लेंडर 2.07 लाख के साथ 25% नीचे आ गई और होंडा शाइन 1.54 लाख के साथ +8.26% ऊपर आ गई। अब दोनों के बीच में सिर्फ 50000 यूनिट का अंतर है। हालांकि फरवरी के महीने में होंडा शाइन भी पंचर हुई है। 8.16% की गिरावट दर्ज हुई है। 

  • TVS Apache - +9.98% 
  • RE Classic 350 - +0.19% 
  • Honda Unicorn - +9.14% 
  • TVS Raider - +2.74% 
  • RE Bullet 350 - +0.42%

BIKE OF THE MONTH - फरवरी 2025 में किस बाइक ने धूम मचा दी

जहां एक और हीरो स्प्लेंडर, होंडा शाइन, बजाज पल्सर और बजाज प्लैटिना जैसी बाइक्स की बिक्री में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है वहीं दूसरी तरफ एक मोटरसाइकिल ऐसी है जिसकी बिक्री में 13.43% वृद्धि हुई है। फरवरी के महीने में जब पूरे मार्केट में गड्ढे ही गड्ढे दिखाई दे रहे थे, एक मोटरसाइकिल ऐसी थी जो हवा से बातें कर रही थी। और मैन ऑफ द मैच की तरह फरवरी 2025 में बाइक ऑफ द मंथ का किताब HF Deluxe को दिया जाता है।

विनम्र अनुरोध🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर बाजार एवं व्यापार से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करते हुए सबसे अंत में जाएं और POPULAR Category में Business-News पर क्लिक करें। समाचार, विज्ञापन एवं प्रतिनिधित्व पूछताछ के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम ईमेल के माध्यम से संपर्क करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });