JABALPUR NEWS - ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में कर्मचारी पर तेंदुए ने किया हमला, मचा हड़कंप

खमरिया स्थित आयुध निर्माणी (ऑर्डिनेंस फैक्ट्री) फैक्ट्री में गुरुवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक कर्मचारी पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुआ फैक्ट्री के बारूद गोदाम में बोरियों के पीछे छिपा हुआ था। जैसे ही कर्मचारी वहां पहुंचा, तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। कर्मचारी ने किसी तरह अपनी जान बचाई और भागते हुए बाहर आया। फैक्ट्री में तेंदुए द्वारा हमला किए जाने की खबर से हड़कंप मच गया।  

फैक्ट्री में एक मादा तेंदुआ, दो शावक भी हैं

खमरिया की आयुध निर्माणी फैक्ट्री में गुरुवार की सुबह भंडारण से बारूद लेने के लिए गए एक कर्मचारी पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया था। तेंदुआ बोरियों के पीछे छिपा हुआ था। तेंदुए के हमले में कर्मचारी घायल हो गया था, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहले भी इस तरह की बात सामने आई थी कि फैक्ट्री में एक मादा तेंदुआ है, जिसके साथ उसके दो शावक भी हैं।  

आयुध निर्माणी फैक्ट्री में कर्मचारी पर तेंदुए के हमले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू की। तेंदुआ मैगज़ीन में बोरियों के पीछे छिपा हुआ था। चूंकि अंदर जाने का कोई दूसरा रास्ता नहीं था, इसलिए वन विभाग की टीम ने तेंदुए को बेहोश कर रेस्क्यू किया और उसे पिंजरे में बंद कर अपने साथ ले गई। 

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें।
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें। समाचार, विज्ञापन एवं प्रतिनिधित्व पूछताछ के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम ईमेल के माध्यम से संपर्क करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!