MP समर्थन मूल्य पर गेहूँ की बिक्री हेतु कहां कितने किसानों का रजिस्ट्रेशन, पढ़िए Bhopal Samachar

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया है कि न्यूनतम समर्थन मुल्य पर गेहूं की बिक्री के लिये अभी तक 10 लाख 20 हजार 224 किसानों ने पंजीयन कराया है। मंत्री श्री राजपूत ने किसानों से आग्रह किया है कि गेहूँ की बिक्री के लिए समय-सीमा में पंजीयन जरूर करायें। उन्होंने बताया है कि किसान 31 मार्च तक पंजीयन करा सकते हैं, खरीदी उपार्जन केन्द्रों में 5 मई तक होगी। 

गेहूँ 2025 के लिये कितने उपार्जन केंद्र, समर्थन मूल्य और बोनस

गेहूँ की खरीदी के लिये 2648 उपार्जन केन्द्र बनाये जा चुके हैं। गेहूँ की खरीदी 2600 रूपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। इसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रूपये है और राज्य सरकार द्वारा 175 रूपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जा रहा है।

किस जिले में कितने किसानों के रजिस्ट्रेशन

  1. उज्जैन - 78,016  
  2. सीहोर - 76,299  
  3. विदिशा - 65,348  
  4. रायसेन - 57,898  
  5. सागर - 56,462  
  6. राजगढ़ - 55,855  
  7. शाजापुर - 53,172  
  8. नर्मदापुरम - 52,017  
  9. देवास - 37,038  
  10. मंदसौर - 31,714  
  11. इंदौर - 31,694  
  12. भोपाल - 26,847  
  13. आगर-मालवा - 25,357  
  14. सिवनी - 24,801  
  15. दमोह - 22,505  
  16. हरदा - 22,227  
  17. नरसिंहपुर - 20,979  
  18. धार - 20,647  
  19. रतलाम - 19,966  
  20. कटनी - 15,511  
  21. पन्ना - 14,785  
  22. छतरपुर - 12,198  
  23. अशोकनगर - 12,557  
  24. सतना - 12,028  
  25. खंडवा - 11,560  
  26. श्योपुर - 11,157  
  27. जबलपुर - 11,075  
  28. भिंड - 10,470  
  29. नीमच - 10,259  
  30. रीवा - 9439  
  31. मंडला - 9350  
  32. छिंदवाड़ा - 9091  
  33. बैतूल - 8788  
  34. शिवपुरी - 8662  
  35. गुना - 8446  
  36. टीकमगढ़ - 8048  
  37. मुरैना - 7824  
  38. दतिया - 7680  
  39. ग्वालियर - 5880  
  40. शहडोल - 5145  
  41. सीधी - 4535  
  42. सिंगरौली - 4369  
  43. उमरिया - 4312  
  44. खरगौन - 4305  
  45. झाबुआ - 3934  
  46. मैहर - 3835  
  47. डिंडौरी - 1773  
  48. निवाड़ी - 1132  
  49. मऊगंज - 996  
  50. बालाघाट - 806  
  51. बड़वानी - 577  
  52. अनूपपुर - 521  
  53. बुरहानपुर - 160  
  54. पांढुर्णा - 89  
  55. अलीराजपुर - 85

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें।
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें। समाचार, विज्ञापन एवं प्रतिनिधित्व पूछताछ के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम ईमेल के माध्यम से संपर्क करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });