MP कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दिल्ली में राहुल गांधी के सामने क्या करने वाले हैं, पढ़िए Bhopal Samachar

मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के काम की समीक्षा और कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्षों की परीक्षा का आयोजन दिल्ली में किया गया है। दिनांक 3 अप्रैल को राहुल गांधी परीक्षा लेंगे और राहुल गांधी को मान्यता देने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे उपस्थित रहेंगे। 

मध्य प्रदेश में कांग्रेस जिला अध्यक्षों की परीक्षा से पहले एक्स्ट्रा क्लास

दिल्ली में बैठक से पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के सभी जिला अध्यक्षों की एक्स्ट्रा क्लास लगाई गई। जिला अध्यक्षों को वर्चुअली ली गई बैठक में बताया गया कि जो कुछ बोलना वह सोच समझ कर बोलना, साथ ही यदि किसी से पूछा जाए कि मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन में कितने ब्लॉक हैं, तो एक हजार मत बता देना।  जिला अध्यक्षों को यह बताया गया कि किस तरह से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के सवालों का जवाब देना है। उन्हें यह भी कहा गया कि अपने जिले की हर जानकारी से अपडेट रहें। जिसमें कितने विधायक कांग्रेस के, कितने विधायक भाजपा के। ओबीसी की कितनी संख्या, अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति की संख्या कितनी है। कितने अल्पसंख्यक हैं। इसके साथ ही वहां पर कांग्रेस की पूर्व में क्या स्थिति रही और वर्तमान में कांग्रेस की यहां पर क्या-क्या संभावनाएं हैं। साथ ही कांग्रेस के विधायक संगठन के कार्यक्रम में कितने सक्रिय रहते हैं। इसके अलावा संगठन के पदाधिकारियों की क्या भूमिका होनी चाहिए, ताकि पार्टी उनके क्षेत्र में चुनाव में बेहतर प्रदर्शन कर सके। ऐसे तमाम बिंदुओं पर सभी जिला अध्यक्षों को अपडेट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

16 साल बाद सच बोलने का मौका मिला है 

मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के सरसंचालक श्री दिग्विजय सिंह, दिलजले वरिष्ठ नेता श्री कमलनाथ, विधानसभा का चुनाव हार कर प्रदेश अध्यक्ष बने श्री जीतू पटवारी और पार्टी के सबसे उपद्रवी नेता श्री उमंग सिंघार, जिला अध्यक्षों को अपने-अपने तरीके से इनफ्लुएंस करने की कोशिश कर रहे हैं परंतु जिला अध्यक्षों को पता है कि 16 साल बाद सच बोलने का मौका मिला है। कोई कितने भी क्लास लगा ले, वह स्कूल स्टूडेंट नहीं है जो बातों में आ जाएंगे। कुछ जिला अध्यक्ष तो आउट ऑफ टर्न प्रमोशन की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें पता है गुजरात में राहुल गांधी का मूड क्या था और वह मध्य प्रदेश से क्या चाहते हैं। कई जिला अध्यक्ष इस बैठक में साबित करेंगे कि वह बारात की घोड़ी नहीं, बल्कि रेस का घोड़ा हैं। उन्हें जबरदस्ती बारात में जोत दिया है। 

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें।
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें। समाचार, विज्ञापन एवं प्रतिनिधित्व पूछताछ के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम ईमेल के माध्यम से संपर्क करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!