मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में इंस्पेक्टर अरविंद कुजूर की संदिग्ध मौत हो गई। उनकी डेड बॉडी उनके अपने घर में मिली है। सिर में गोली लगी है। उनकी सर्विस रिवाल्वर भी मिली है परंतु अभी तक यह कंफर्म नहीं हो पाया है कि, गोली उनकी अपनी सर्विस रिवॉल्वर से चली थी या किसी और बंदूक से। घटना का कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं है। इंस्पेक्टर अरविंद कुजूर एक बेहतरीन पुलिस ऑफिसर थे। उन्हें दो बार केएफ रुस्तमजी अवार्ड मिल चुका था।
इंस्पेक्टर अरविंद कुजूर - घटना का विवरण
इंस्पेक्टर अरविंद का परिवार सागर में रहता है। पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी, टोटल दो संतान है। इंस्पेक्टर अरविंद छतरपुर के पेप्टिक टाउन में रहते थे। यहीं पर उनकी डेड बॉडी मिली है। घटना गुरुवार शाम की है। सिर के दाहिने ओर से कनपटी में एक गोली मिली है। उनकी बॉडी कमरे के गेट से टिकी हुई मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही छतरपुर विधायक ललित यादव, SDM अखिल राठौर, DIG ललित शाक्यवार, SP अगम जैन, ASP विक्रम सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया है।
समाचार के लिखे जाने तक, पुलिस की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया है। यह भी स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह घटना, आत्महत्या है या हत्या। मीडिया रिपोर्ट्स में इसे सुसाइड कहा जा रहा है, परंतु घटनास्थल से ना तो कोई सुसाइड नोट मिला है और ना ही अब तक आत्महत्या का कोई कारण स्पष्ट हुआ है। यह भी पता नहीं चला है की गोली किस बंदूक से चली है।
इंस्पेक्टर अरविंद कुजूर बहादुर पुलिस अधिकारी थे
इंस्पेक्टर अरविंद कुजूर एक बहादुर पुलिस अधिकारी थे। उन्हें मध्यप्रदेश पुलिस की वीरता वाला केएफ रुस्तमजी पुरस्कार दो बार मिल चुका है। मध्य प्रदेश पुलिस में यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि होती है। केएफ रुस्तमजी पुरस्कार क्या होता है और क्यों दिया जाता है, जानने के लिए यहां क्लिक करके पढ़ सकते हैं। इंस्पेक्टर अरविंद कुजूर की संदिग्ध मृत्यु के मामले में, पुलिस इन्वेस्टिगेशन शुरू हो गई है। उनके परिवार के आ जाने के बाद, शायद कोई खुलासा हो पाएगा।
विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। 333 मध्य प्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।