वेतन वृद्धि की मांग को लेकर मध्य प्रदेश में सहकारी कर्मचारी की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गई है। देवास में सहकारी संस्थाएं कर्मचारी महासंघ ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। पूरे जिले में सहकारी संस्थाओं से जुड़े हुए सभी काम बंद कर दिए गए। इसके कारण किसानों और निर्धन नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मध्य प्रदेश में सहकारी कर्मचारियों का काम बंद, कलम बंद और ताला बंद आंदोलन
महासंघ के जिलाध्यक्ष जवालसिंह सेंधव ने बताया कि जिले की 127 सहकारी संस्थाओं के कर्मचारियों ने काम बंद, कलम बंद और ताला बंद आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए धरना स्थल पर शासन-प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। हड़ताल के कारण जिले की समस्त सहकारी समितियां और राशन वितरण केंद्र प्रभावित हुए। नगर के मंडी प्रांगण ब्रांच देवास में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदर सिंह गौड़ के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। वहीं, सोनकच्छ ब्रांच के कर्मचारी जिला सहकारी बैंक शाखा के सामने धरने पर बैठे और नारेबाजी की। इस दौरान कर्मचारी संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष शुक्ला, संगठन जिला सचिव बहादुर सिंह भाटी, संगठन जिला कमेटी के सदस्य धर्मेन्द्र सिंह चौबारा सहित ब्रांच अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
वेतन वृद्धि न मिलने पर कर्मचारियों में आक्रोश
रतनपुर/पीपरी क्षेत्र में भी सहकारी संस्थाओं के कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि न मिलने के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार द्वारा तय वेतन वृद्धि अब तक लागू नहीं की गई है, जिससे वे आर्थिक तंगी झेल रहे हैं। उन्होंने कई बार अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाया, लेकिन उनकी समस्याओं की अनदेखी की गई। संघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी वेतन वृद्धि की मांग पूरी नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। हड़ताल के चलते सरकारी कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिससे आम जनता को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें।
कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें।
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें |
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें |
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें |
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |