कई बार मिठाई से ज्यादा पैकिंग की चर्चा होती है। यह समाचार भी कुछ ऐसा ही है। मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में विधायक द्वारा एक पैराग्राफ में प्रश्न पूछा गया था। उसके जवाब में पौने दो लाख कागज प्रस्तुत किए गए। इनका 7 बंडलों में बांधा गया और जवाब का वजन लगभग 50 किलो था।
मध्य प्रदेश विधानसभा में आज का सबसे चर्चित प्रश्न
कांग्रेस पार्टी के नेता, पूर्व मंत्री और विधायक बाला बच्चन ने सवाल पूछा था कि, फूड एवं न्यूट्रीशियन सिक्योरिटी के तहत, मध्य प्रदेश में, पिछले चार सालों में कितने जिलों में, कितने किसानों को 100 रुपए से 2 हजार रुपए तक की भुगतान राशि दी गई है। इसके लिए हितग्राहियों के नाम, पता, प्रदान की गई राशि, बैंक का नाम सहित पूरी जानकारी प्रदान कीजिए। चार सालों में हितग्राहियों के द्वारा प्रस्तुत किए गए बिल की फोटोकॉपी विधानसभावार और जिलेवार दीजिए।
मध्य प्रदेश विधानसभा में 50 किलो का जवाब
दरअसल, विधायक बाला बच्चन का आरोप था कि, हजारों किसानों को उनके बैंक अकाउंट में पेमेंट नहीं किया गया। डॉक्यूमेंट में किसानों को नगद भुगतान करना बताया गया है। जबकि वास्तविकता में किसानों को कोई भुगतान किया ही नहीं गया है। इस प्रकार एक बड़े पैमाने पर घोटाला हो गया है। अपने आप को प्रमाणित करने के लिए उन्होंने विधानसभावार जानकारी मांगी। उनके प्रश्न के उत्तर में अधिकारियों द्वारा पौने दो लाख पेजों की फोटो कॉपी करके, 7 बंडल विधानसभा में पेश किए गए।
विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें।
मध्य प्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें |
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें |
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें |
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |