सूरज के प्रकाश को पृथ्वी तक पहुंचने में 8 मिनट लगते हैं। James Webb Space Telescope - JWST ने एक ऐसी गैलेक्सी की जानकारी दी है, जिसकी रोशनी हमारे पास तक पहुंचने में 12 अरब वर्ष से अधिक समय लगा है। यह हमारी गैलेक्सी से बहुत बड़ी है। इतनी बड़ी गैलेक्सी हमने इससे पहले नहीं देखी थी। इसलिए इसे BIG WHEEL नाम दिया गया है। यह जानकारी Nature Astronomy में प्रकाशित की गई।
यह गैलेक्सी बिग बैंग के दो अरब वर्षों के भीतर अस्तित्व में थी
हमारा मानना है कि लगभग 13.8 अरब वर्ष पहले बिग बैंग की घटना के कारण के कारण हमारे ब्रह्मांड का अस्तित्व बना है। वैज्ञानिकों ने बताया कि, यह विशाल गैलेक्सी (BIG WHEEL) उसके दो अरब वर्ष बाद अपने पूरे अस्तित्व में थी, अर्थात जब हमारा ब्रह्मांड अपनी वर्तमान उम्र का केवल 15% था। तब यह गैलेक्सी अपने पूरे आकार में आ चुकी थी। इसके अस्तित्व ने, पृथ्वी पर रहने वाले उन तमाम विशेषज्ञों की अवधारणाओं को चैलेंज कर दिया है जो खुद को ब्रह्मांड का ज्ञाता मानते हैं। यह बिल्कुल हमारी Milky Way की तरह है। ब्रह्मांड के वैज्ञानिकों का मानना था कि गैलेक्सी डिस्क बनने की प्रक्रिया काफी धीमी होती है। वैज्ञानिकों का कहना था कि जब कोई छोटी गैलेक्सी, बड़ी गैलेक्सी में मर्ज होती है तो, बड़ी गैलेक्सी का Spiral Structure बिगड़ जाता है परंतु BIG WHEEL ने वैज्ञानिकों की इस धारणा को भी गलत साबित कर दिया है।
2 मिनट के वीडियो में देखिए 12 अरब वर्षों में क्या हुआ
रिसर्च पेपर में लिखा है कि बिग व्हील के घूमने की गति हमारी जानकारी में उपलब्ध Super-Spiral के बराबर है। यह काफी विशाल है और लगातार बढ़ती जा रही है। BIG WHEEL जहां पर स्थित है वहां ब्रह्मांड के अन्य क्षेत्रों की तुलना में गैलेक्सियों की डेंसिटी 10 गुना अधिक है।
वैज्ञानिकों का कहना है कि BIG WHEEL की खोज उनके लिए एक सौभाग्यशाली खोज है। उन्हें अपने अभियान में इस प्रकार की संभावना 2% से भी कम थी। हमने ब्रह्मांड के उस हिस्से को देखा है, जो हमारे ब्रह्मांड की तुलना में अलग है और काफी घना क्षेत्र है। एक बार फिर साबित हो गया कि ब्रह्मांड के बारे में, गैलेक्सियों के निर्माण और विकास के बारे में, हम इंसानों के पास जो भी जानकारी है, वह बहुत कम है। इस रिसर्च का नेतृत्व hemiya Nanayakkara, मुख्य खगोलशास्त्री, James Webb Australian Data Centre, Swinburne University of Technology ने किया।
विनम्र अनुरोध🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। इनकी डायरेक्ट लिंक स्क्रॉल करने पर मिल जाएगी। शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा और नौकरियों से संबंधित से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करते हुए सबसे अंत में जाएं और POPULAR Category में career पर क्लिक करें। समाचार, विज्ञापन एवं प्रतिनिधित्व पूछताछ के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम ईमेल के माध्यम से संपर्क करें।