नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद होने वाली है। आज रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका है।
NEET-UG 2025 EXAM DATE
यह परीक्षा MBBS, BDS और अन्य अंडर ग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेज में प्रवेश के लिए अनिवार्य है। NEET-UG 2025 परीक्षा 4 मई 2025 को पेन-एंड-पेपर मोड में भारत और कुछ अंतरराष्ट्रीय परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन 7 फरवरी 2025 से शुरू हो चुका है और 7 मार्च 2025 तक जारी रहेगा। कैंडिडेट्स NTA की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
NEET-UG 2025 की प्रमुख विशेषताएँ:
परीक्षा मोड: ऑफलाइन (पेन और पेपर)
कुल प्रश्न: 180 (बहुविकल्पीय प्रश्न - MCQ)
विषय: भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान (वनस्पति विज्ञान और प्राणिविज्ञान)
कुल अंक: 720
मार्किंग स्कीम: सही उत्तर पर +4, गलत उत्तर पर -1 अंक
परीक्षा माध्यम: 13 भाषाओं में उपलब्ध (अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, बंगाली आदि)
एडमिट कार्ड 1 मई 2025 तक जारी किए जाएंगे और परिणाम 14 जून 2025 तक घोषित होने की उम्मीद है।
NEET-UG 2025 एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया:
अभ्यर्थी को कक्षा 12 में भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीवविज्ञान विषयों के साथ उत्तीर्ण या अध्ययनरत होना चाहिए।
आयु सीमा 31 दिसंबर 2025 तक 17 वर्ष होनी चाहिए।
परीक्षा में शामिल होने के लिए अधिकतम आयु सीमा नहीं है।
इच्छुक अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे समय से अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें और NTA द्वारा जारी आधिकारिक अपडेट पर नज़र बनाए रखें। रिपोर्ट- कनिका सिंह।
विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।
शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा और नौकरियों से संबंधित से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करते हुए सबसे अंत में जाएं और POPULAR Category में career पर क्लिक करें।
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें |
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें |
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें |
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |