मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के ईटखेड़ी क्षेत्र में, अपने घर की छत पर, अपने बॉयफ्रेंड से बात कर रही विवाहित महिला, अचानक छत से कूद गई। इसके कारण उसकी मृत्यु हो गई। घायल अवस्था महिला को अस्पताल में भर्ती करवाने के लिए उसका बॉयफ्रेंड आया था परंतु जैसे ही डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित किया, बॉयफ्रेंड फरार हो गया। महिला ने 3 साल पहले लव मैरिज की थी।
लव मैरिज करने के बाद भी रिश्ता टूट गया था
पुलिस के अनुसार 33 वर्षीय महिला का नाम रानी सिकरवार था, उसके पति का नाम रवि गौर है। वह ईटखेड़ी इलाके के एक गांव में रहते थे। बताया जा रहा है कि रानी की लव मैरिज हुई थी, बाद में वह अपने पति से अलग होकर मायके में रहती थी। मायके में रहने के दौरान ही उसकी एक युवक से दोस्ती हो गई थी। बुधवार की रात वह छत पर किसी से मोबाइल फोन पर बात कर रही थी। फोन पर जिस भी व्यक्ति से बात हो रही थी, उससे रानी का झगड़ा हो रहा था। इसी दौरान रानी ने दूसरी मंजिल छत से छलांग लगा दी।
बॉयफ्रेंड अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गया
उसके छलांग लगाने के कुछ देर बाद वह युवक भी मौके पर पहुंच गया, जिससे वह बात कर रही थी। युवक और रानी के परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। वह अभी फरार है।
विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें।
भोपाल से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें। समाचार, विज्ञापन एवं प्रतिनिधित्व पूछताछ के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम ईमेल के माध्यम से संपर्क करें।
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें |
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें |
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें |
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |