हो सकता है इस दुर्लभ संयोग के बारे में आपके पंडित जी ना बता पाए लेकिन ज्योतिष शास्त्र में बड़ा स्पष्ट उल्लेख है। साल 2025 के अप्रैल महीने के तीसरे सप्ताह में आसमान में तीन देवता मुस्कुराएंगे। सौभाग्य की बात यह है कि भारत के सभी गांव-शहरों से यह दुर्लभ दर्शन किए जा सकेंगे। पिछली बार केवल ऑस्ट्रेलिया और एशिया के कुछ हिस्सों से ही ऐसे दर्शन हो पाए थे।
तीन देवता मिलकर आसमान में स्माइली बनाएंगे
इस अद्भुत खगोलीय घटना की सूचना अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी NASA द्वारा दी गई है। गोल विज्ञान (Astronomy) की भाषा में इसे त्रिगुटीय संयोजन (Triple Conjunction) कहते हैं जबकि ज्योतिष की भाषा में इसे त्रिग्रही योग (Trigrahi Yoga) कहा जाता है। NASA के अनुसार यह एक अपेक्षाकृत दुर्लभ घटना (Rare Phenomenon) है। शुक्र (Venus) और शनि (Saturn) स्माइली फेस के ‘आँखों’ (Eyes) की तरह दिखाई देंगे, जबकि पतला चंद्रमा (Crescent Moon) उनके नीचे एक मुस्कुराते मुंह (Smirking Mouth) की तरह घुमावदार होगा। इस प्रकार तीनों ग्रहों मिलकर आसमान में स्माइली फेस (Smiley Face) बनाएंगे।
दुर्लभ Smiley Face के साथ Real बना सकते हैं सेल्फी ले सकते हैं
आसमान में इतना स्पष्ट दिखाई देगा कि, भारत के किसी भी शहर की छत से तीन देवताओं के इस दुर्लभ स्माइली फेस के साथ इंस्टाग्राम रील बना सकते हैं, शॉर्ट वीडियो बना सकते हैं, सेल्फी ले सकते हैं। अपने व्हाट्सएप के स्टेटस पर अपडेट कर सकते हैं। यह बड़ा मजेदार होगा। यह दृश्य सबके लिए उपलब्ध है सब देख नहीं पाएंगे। त्रिदेव के दर्शन केवल उन्हीं लोगों को होंगे जो मन-वचन और कर्म से स्वस्थ हैं। जीवन में अनुशासन का पालन करते हैं।
Triple Conjunction अथवा Trigrahi Yoga कब दिखाई देगा
दिनांक - यह दुर्लभ दर्शन आपको 25 अप्रैल 2025 को दिखाई देगा।
समय - आपके स्थानीय सूर्योदय से लगभग 45 मिनट पहले pre-dawn sky में यह दर्शन होंगे।
दिशा - पूर्वी क्षितिज (Eastern Horizon) अर्थात पूर्व दिशा में जैसे ही सूर्य का उदय होगा यह दुर्लभ दर्शन विलुप्त हो जाएंगे।
किसी भी प्रकार के टेलीस्कोप या दूरबीन की जरूरत नहीं है। आप अपनी आंखों से यह दर्शन कर सकते हैं।
कृपया इस जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक शेयर करें। हम इस पेज को लगातार अपडेट करेंगे इसलिए कृपया कॉपी पेस्ट ना करें। यदि आप ज्योतिष में विश्वास करते हैं तो इस विशेष त्रिग्रही योग के अवसर पर उपरोक्त तीनों ग्रहों के उत्तम फल प्राप्त करने हेतु अनुष्ठान कर सकते हैं। यदि आप इसके बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो कृपया बताएं और अपडेट के लिए पढ़ते रहिए BhopalSamachar.com
विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें।
देश और दुनिया के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में National पर क्लिक करें। समाचार, विज्ञापन एवं प्रतिनिधित्व पूछताछ के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम ईमेल के माध्यम से संपर्क करें।
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें |
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें |
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें |
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |