राजनीति में ऐसा बहुत कम होता है जब कोई नेता लोगों को यह बताता है कि यदि मैं कोई गड़बड़ करूं तो मेरा विकल्प किस तरीके से तलाश किया जा सकता है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने सिविल सर्विस डे के अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों को बताया कि, यदि कोई मुख्यमंत्री गड़बड़ कर तो उसे बदलने के लिए काम करना चाहिए और उसका विकल्प किस प्रकार से तलाश करना चाहिए।
अच्छे लोगों को हमेशा पावर में रहना चाहिए: मुख्यमंत्री
सीएम मोहन यादव ने कहा कि हमारे देश में सिविल सर्विसेस का सबसे बड़ा उदारहण 2200 साल पहले मिलता है। जब चाणक्य ने चंत्रगुप्त को ढूंढ कर राजा बनाया था। उन्होंने चाणक्य के माध्यम से सिविल सर्विसेस की वर्किंग और इंर्पोटेंस को समझाया। उन्होंने चाणक्य की कहानी के माध्यम से यह भी बताया कि, अच्छे लोगों को हमेशा पावर में बने रहना चाहिए, और बुरे लोगों को पावर से दूर रखने के लिए हमेशा काम करना चाहिए।
प्रशासनिक अधिकारियों के तीन लक्ष्य मुख्य सचिव ने बताए
आज सोमवार (21 अप्रैल 2025) को सिविल सर्विस डे पर RCVP प्रशासन अकादमी, भोपाल में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव मौजूद रहे। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्वागत उद्बोधन में कहा कि सरदार पटेल ने तीन बातों को मुख्य बताया था डिग्निटी, इंटरग्रिटी, इनकरप्टिविलिटी।
कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव सहित इन्वेस्ट इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ डॉ दीपक बागला, मुख्य सचिव दीपक जैन उपस्थित रहे। इस अवसर नवाचार की श्रेणी में मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार वितरित किए गए हैं।
16 लोकसेवकों को मिला मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वित्त वर्ष 2022-23 तथा 2023-24 के लिए 16 लोक सेवकों में क्रमशः श्री माधव प्रसाद पटेल (माध्यमिक शिक्षक), श्रीमती अदिति गर्ग (तत्कालीन सीईओ आयुष्मान भारत निरामयम योजना), डॉ. इंदिरा दांगी (शिक्षक) आष्टा जिला सीहोर, श्रीमती शारदा डुडवे (माध्यमिक शिक्षक) चंद्रशेखर आजाद नगर, श्री आलोक पौराणिक प्राथमिक शिक्षक पथरिया जिला दमोह, श्री चंद्रमोहन ठाकुर तत्कालीन प्रबंध निदेशक भवन विकास निगम, डॉ. यशपाल सिंह प्राचार्य आवासीय विद्यालय भोपाल, श्री संजय जोशी प्रबंध संचालक विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, श्री अमित तोमर तत्कालीन प्रबंध संचालक पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर, श्री ऋषव गुप्ता पूर्व कलेक्टर देवास, श्री गणेश शंकर मिश्रा तत्कालीन प्रबंध संचालक विद्युत वितरण कंपनी, श्री दिव्यांक सिंह तत्कालीन सीईओ स्मार्ट सिटी परियोजना इंदौर, श्री प्रवीण सिंह अढायच पूर्व कलेक्टर सीहोर, प्रो. बेला सचदेवा सहायक प्राध्यापक इंदौर, श्री भूपेंद्र कुमार चौधरी माध्यमिक शिक्षक चिमनाखारी जिला सिवनी तथा सुश्री शीला दाहिमा अतिरिक्त सचिव शिक्षा विभाग को नवाचारों एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किए।
विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें।
मध्य प्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें। समाचार, विज्ञापन एवं प्रतिनिधित्व पूछताछ के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम ईमेल के माध्यम से संपर्क करें।
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें |
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें |
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें |
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |