Low investment high profit best startup small business ideas in Hindi
यह बिजनेस आइडिया धांसू और धमाकेदार है। भारत के हर शहर और गांव में सफल होने की गारंटी दी जा सकती है। 10 लाख रुपए में दो मशीन आएंगी। इन मशीनों के लिए ना तो किसी दुकान की जरूरत है और ना ही किसी वर्कशॉप की। यह मशीन पूरे शहर में चलेगी और कम से कम 3 लाख रुपए महीने की कमाई बड़े आराम से हो जाएगी।
Best business opportunity ideas for beginners
पूरे भारत में लोग मकान खरीद रहे हैं। कोई स्वयं खड़ा होकर नया मकान बनवा रहा है। कोई बिल्डर या ठेकेदार द्वारा बनाया गया मकान खरीद रहा है। कोई पुराना मकान खरीद कर रिनोवेट करवा रहा है। ऐसे में जो स्वयं खड़ा होकर अपना मकान बनवा रहा है उसको तो सब पता है लेकिन बाकी सब को कुछ भी पता नहीं होता। दीवारों पर पुटिंग और पेंटिंग हो जाने के बाद उसके अंदर कैसा लोहा कैसा कंक्रीट है, मसाला है या नहीं, कुछ भी पता नहीं चलता। इतना महंगा मकान आंख बंद करके खरीदना पड़ता है।
किसी भी मकान का X-Ray नहीं MRI रिपोर्ट निकाली जा सकती है
अब यह प्रॉब्लम सॉल्व हो गई है। Ground Penetrating Radar और 3D Laser Scanning दो ऐसी टेक्नोलॉजी है जिस किसी भी मकान का X-Ray नहीं MRI रिपोर्ट निकल जा सकती है। यानी बारीक से बारीक डिटेलिंग की जा सकती है। इन मशीनों की मदद से दीवार के अंदर कैसा सरिया लगा है। कहां दरार है। कहां मसाला गड़बड़ हो गया है। सब कुछ पता लग जाता है। बिल्कुल वैसे ही जैसे MRI रिपोर्ट में शरीर को काटे बिना शरीर के अंदर की बड़ी से बारीक जानकारी मिल जाती है। इन दोनों मशीनों का मूल्य 5+5=10 लाख रुपए है। यह बेसिक मॉडल का मूल्य है। इंडस्ट्रियल मशीन एक करोड रुपए की आती है। लेकिन सामान्य भवन की डिटेलिंग के लिए यह दोनों मशीन पर्याप्त है।
अब आपको क्या बिजनेस करना है
अब आपको क्या बिजनेस करना है, शायद यह बताने की जरूरत नहीं है। आपको केवल इतना प्रचार करना है कि, आपके पास दो ऐसी मशीन है जो किसी भी बिल्डिंग की स्कैनिंग कर सकती है। YOUTUBE पर वीडियो बनाकर डाल दीजिए। लोगों को समझने में आसानी होगी। ऐसे लोग जो बिल्डर से नया मकान खरीद रहे हैं। जिन्होंने ठेकेदार से मकान बनवाया है। आपकी स्कैनिंग रिपोर्ट से पता चल जाएगा की बिल्डिंग में क्या पदार्थ USE किया गया है। यदि कोई पुराना मकान खरीद रहा है तो आपकी स्कैनिंग रिपोर्ट से पता चल जाएगा उसे भवन के इंफ्रास्ट्रक्चर में कितनी ताकत बची है।
आप खुद बताओ कोई मना करेगा क्या
5 साल पुराने मकानों को दीपावली के दीपावली सालाना स्कैन कर सकते हैं। मकान मालिक को हर साल रिपोर्ट मिल जाएगी। यदि कोई गड़बड़ होगी तो पहले ही पता चल जाएगा। बड़ा नुकसान होने से बच जाएगा। समय रहते रिपेयरिंग हो जाएगी। लोग हर 6 महीने में अपना फुल बॉडी चेकअप करवाते हैं। वैसे ही साल में एक बार अपने घर का फूल इंफ्रास्ट्रक्चर स्कैनिंग करवा लिया करेंगे। आप खुद बताओ कोई मना करेगा क्या। आप मना करोगे क्या?
best new unique business ideas in hindi for students
कॉलेज के विद्यार्थी और प्रतियोगी परीक्षाओं की अभ्यर्थी इस बिजनेस को सबसे अच्छे तरीके से कर सकते हैं। यदि आपके पैरेंट्स सपोर्ट करते हैं। मशीन खरीदने के लिए आपके पास पैसा है तो आप इन मशीनों का सबसे अच्छा उपयोग कर पाएंगे। क्योंकि आपको न्यू टेक्नोलॉजी के बारे में पता है। आपको इन मशीनों के ऑपरेशंस सीखने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा।
Business ideas for women in india
महिलाओं के लिए भी यह बिजनेस काफी आसान है। मशीनों में ज्यादा वजन नहीं होता। एक मशीन में मिक्सी के बराबर वजन होता है। कोई भी महिला अपने हाथ से खुद चला सकती है। वैसे कमाई अच्छी खासी होगी। आप स्कैनिंग के लिए असिस्टेंट भी नियुक्त कर सकते हैं। वह आपके आदेश के अनुसार मशीन ऑपरेट करेगा और बाकी सारा काम आपके लैपटॉप पर होगा। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article.
Business ideas for retired employees in india
सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी इस बिजनेस में इन्वेस्टमेंट करके सबसे ज्यादा और लंबे समय तक मिलने वाला रिटर्न बना सकते हैं। एक मशीन से पूरे शहर का काम नहीं किया जा सकता। प्रत्येक शहर के साइज के हिसाब से मशीनों की संख्या निर्धारित होगी। आप एक छोटा सा ऑफिस खोल सकते हैं। पूरा काम स्टाफ करेगा। आपको तो केवल इतना देखना है कि, आपका प्रचार प्रसार नियमित रूप से होता रहे। जितने भी ऑर्डर मिलें, वहां टाइम पर स्कैनिंग हो जाए, टाइम पर रिपोर्ट की डिलीवरी हो जाए।
Profitable business ideas in india
दोनों मशीनों में कोई चालू खर्चा नहीं है। बिजली का बिल भी मकान मालिक का आता है। बस रिपोर्ट निकालने के लिए कागज का खर्चा होता है। आप खुद बताइए, 50 लाख रुपए का मकान खरीद रहे हैं। स्कैनिंग के लिए ₹10000 देने से कौन इनकार करेगा। वैसे भी लीगल स्कैनिंग के लिए ₹5000 फीस तो लगते ही है। लोग खरीदने से पहले यह तो पता लगते ही है कि प्रॉपर्टी पर कोई डिस्प्यूट तो नहीं है। ऐसी स्थिति में इंफ्रास्ट्रक्चर की स्कैनिंग से कोई इनकार नहीं करेगा। सीजन में मकान की सालाना स्कैनिंग के लिए ₹5000 फीस ले सकते हैं। यदि सरकारी आर्डर मिल गया तो बताने की जरूरत नहीं है कि कितनी कमाई हो सकती है।
विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें।
इसके अलावा और अधिक बिजनेस आईडियाज के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे जाएं और POPULAR Category 3 में Business पर क्लिक करें।
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें |
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें |
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें |
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |