Low investment high profit best startup small business ideas in Hindi
यह एक ऐसा बिजनेस आइडिया है जो आज की तारीख में मोटे मुनाफे का माध्यम बन गया है। दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, पंजाब और जम्मू कश्मीर इत्यादि राज्यों में काफी अच्छी कमाई की जा सकती है। इन्वेस्टमेंट सिर्फ 15 लाख रुपए है और 5 लाख रुपए महीने की कमाई बड़ी आसानी से हो सकती है।
Best business opportunity ideas for beginners
कंस्ट्रक्शन का काम पूरे भारत में बड़ी तेजी से चल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के कारण गांव-गांव में मकान बनाए जा रहे हैं। भारत के हर शहर में बड़े पैमाने पर बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन हो रहा है। लोग जल्दी से जल्दी अपना घर बनाना चाहते हैं। RCC स्ट्रक्चर के कारण बिल्डिंग की दीवारों पर ज्यादा प्रेशर नहीं रहता है। इसलिए लोग चाहते हैं की दीवारें सस्ती भी हो और मौसम से रक्षा भी करें। आईआईटी मद्रास में कुछ सालों पहले Glass Fibre Reinforced Gypsum तकनीक से रेडीमेड दीवारें तैयार की थी।
इन दीवारों के बनाने से पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होता। किसी भी साइज में बनाई जा सकती है। रेडीमेड पैनल मिलते हैं। इन्हें केवल फिट करना होता है। सबसे खास बात यह होती है कि, इन दीवारों को भूकंप का कोई खतरा नहीं होता। मौसम से रक्षा करती है। तेज गर्मी और ठंड को अंदर नहीं आने देती। एक और खास बात है कि वजन में हल्की और रिसाइक्लेबल होती है। अर्थात यदि आपको अपने घर में एक दीवार को हटाकर दूसरी दीवार बनाना है तो पहले दीवार का मालवा दूसरी दीवार को बनाने में काम आ जाएगा।
साउथ इंडिया में GFRG दीवारों का कारोबार काफी बढ़ गया है। कोचीन, चेन्नई, हैदराबाद, भुवनेश्वर, पुणे और नागपुर में बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन हो रहा है। यहां पर कई कंपनियां काम कर रही है। आपको इनमें से किसी भी कंपनी से संपर्क करना है। जहां आपकी डील फाइनल हो जाए। जिस कंपनी का प्रोडक्ट आपको अच्छा लगता है। उस कंपनी की डीलरशिप ले सकते हैं। सभी कंपनियां बहुत तेजी से अपना कारोबार बढ़ाना चाहती है इसलिए सिर्फ एक एग्रीमेंट और एक LOT का एडवांस पेमेंट करने पर डीलरशिप मिल जाएगी। बाकी का सारा खर्चा आपको अपनी दुकान के फर्नीचर और गोदाम के लिए करना है।
रियल एस्टेट की बड़ी कंपनियां देशभर में GFRG दीवारों पर डीलर तलाश रही है। कई कंपनियां डायरेक्ट ऑर्डर दे रही है। मार्केट में डिमांड क्रिएट हो चुकी है। यह बिल्कुल सही समय है। जो कोई भी कारोबार शुरू करेगा, मार्केट पर उसकी पकड़ मजबूत हो जाएगी। उसे फर्स्ट मूवर एडवांटेज मिलेगा। कम से कम पूंजी में काम शुरू हो जाएगा और ज्यादा से ज्यादा प्रॉफिट मार्जिन मिलेगा।
best new unique business ideas in hindi for students
कॉलेज स्टूडेंट्स एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थी पढ़ाई के साथ GFRG दीवारों की डीलरशिप नहीं चला सकते हैं लेकिन यदि आप फाइनल ईयर के स्टूडेंट है तो आपको इस प्रोजेक्ट पर अभी से काम शुरू कर देना चाहिए। जब तक आपका रिजल्ट आएगा तब तक आपकी डीलरशिप फाइनल हो चुकी होगी और दुकान भी बनकर तैयार हो जाएगी। बिल्डिंग मटेरियल एक ऐसा कारोबार है जो हमेशा बढ़ता चला जा रहा है। इसके प्रॉफिट मार्जिन भी काफी अच्छे हैं। एक नए प्रोडक्ट के साथ एक बार मार्केट पर पकड़ बन गई तो चांदी ही चांदी है।
Business ideas for women in india
लड़कियों और महिलाओं के लिए यह बिजनेस, दूसरे किसी भी बिजनेस, फ्रेंचाइजी अथवा डीलरशिप के समान है। कंपनी की तरफ से प्रशिक्षित इंजीनियर साइट विजिट के लिए जाते हैं। स्टाफ दीवारों की फिटिंग करता है। आपको केवल मैनेजमेंट देखना है। अपने क्षेत्र की रियल एस्टेट कंपनी, मकान बनाने वाले ठेकेदारों से डील फाइनल करना है। कुल मिलाकर मार्केटिंग करना है।
Business ideas for retired employees in india
सेवानिवृत शासकीय कर्मचारी इस डीलरशिप से काफी अच्छा पैसा बना सकते हैं। यह एक ऐसा बिजनेस है जिसमें जितना ज्यादा इनवेस्टमेंट करेंगे उतना ज्यादा पैसा बनेगा। यदि आप पूरे मार्केट में अपने प्रोडक्ट सप्लाई करने की क्षमता रखते हैं तो आपकी ऑर्डर वैल्यू और ऑर्डर के नंबर दोनों बढ़ जाते हैं। बाजार का सामान्य सिद्धांत है, जो प्रोडक्ट ज्यादा दिखाई देता है, उसकी बिक्री भी ज्यादा होने लगती है। आप चाहे तो डायरेक्ट सेल के स्थान पर मार्केट में सभी बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर को GFRG दीवारों की सप्लाई कर सकते हैं।
Profitable business ideas in india
GFRG दीवारों के कारोबार में काफी अच्छा प्रॉफिट है। GFRG बनाने वाली कंपनियों के पास में प्रॉफिट मार्जिन का पूरा टेबल मौजूद है। यदि बहुत छोटा शहर है तो 10 लाख रुपए की इन्वेस्टमेंट पर डेढ़ लाख रुपए महीने की कमाई हो सकती है। ज्यादातर शहर मध्यम स्तर अर्थात ढाई लाख से अधिक आबादी वाले होते हैं। इन शहरों में आपका प्रॉफिट मार्जिन 7 लाख रुपए तक हो सकता है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article.
विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें।
इसके अलावा और अधिक बिजनेस आईडियाज के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे जाएं और POPULAR Category 3 में Business पर क्लिक करें।
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें |
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें |
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें |
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |