RBI - भारतीय रिजर्व बैंक ने पब्लिक को ज्यादा से ज्यादा खरीदारी का मौका देने के लिए रेपो रेट में 25 पॉइंट कम कर दिए हैं। इसके कारण सभी प्रकार के लोन की ब्याज दरों में कमी हो जाएगी। लोन सस्ते हो जाएंगे और आसानी से उपलब्ध होंगे। चलिए हम आपको बताते हैं कि, RBI REPO RATE कम होने के बाद से लेकर आज तक कितने बैंकों ने किस लोन के ब्याज में कितनी कटौती की है।
HOME LOAN की ब्याज दरों में इन बैंकों द्वारा कटौती की गई है
- BOM - बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र ने होम लोन पर 25 पॉइंट कम कर दिए हैं। ब्याज दर 8.35% से घटाकर 8.10% कर दी है। कार लोन के ब्याज पर बड़ा डिस्काउंट दिया है। 8.70% से घटाकर 8.45% कर दिया है।
- SBI - भारतीय स्टेट बैंक ने भी ब्याज में 25 पॉइंट की कटौती कर दी है। होम लोन की दरें 8.50% से घटाकर 8.25% कर दी गई है।
- PNB - पंजाब नेशनल बैंक ने होम लोन के साथ-साथ एजुकेशन लोन पर भी ब्याज दर में कटौती की है। होम लोन की दरें 8.45% से 8.20% कर दी है जबकि एजुकेशन लोन 7.85% से शुरू होंगे।
- UBI - यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने होम लोन की ब्याज दरों में कटौती करते हुए 8.35% से 8.10% ब्याज की घोषणा की है।
- BOI - बैंक ऑफ़ इंडिया में होम लोन पर इंटरेस्ट रेट 8.45% से घटकर 8.20% हो गया है।
- UCO - यूको बैंक ने सभी प्रकार के लोन में 0.25% की कटौती का ऐलान कर दिया है।
- CANARA - केनरा बैंक में होम लोन पर ब्याज 8.50% से घटकर 8.25% हो गया है।
सबसे सस्ता होम लोन कौन दे रहा है
नवीन ब्याज दरों की घोषणा के बाद सबसे सस्ता होम लोन बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र और यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा दिया जा रहा है। पहले भी यही दोनों बैंक सबसे सस्ता होम लोन दे रहे थे। पहले इनकी ब्याज दर 8.35% थी। अब 25 पॉइंट घटकर 8.10% रह गई है। दूसरे नंबर पर पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ़ इंडिया का नाम आता है। इन दोनों बैंकों में ब्याज दर 8.45% से घटकर 8.20% हो गई है।
डिस्क्लेमर:- यह जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध विभिन्न सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है। इसमें न्यूज़ पोर्टल और बैंकों के ट्विटर अकाउंट इत्यादि शामिल है। कृपया अपना होम लोन फाइनल करने से पहले बैंक के अधिकारी से स्पष्ट बातचीत करें और आपके होम लोन के ऊपर निश्चित ब्याज एवं अन्य सभी प्रकार के शुल्क के बारे में खुलकर चर्चा करें।
विनम्र अनुरोध🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।
शेयर बाजार एवं व्यापार से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करते हुए सबसे अंत में जाएं और POPULAR Category में Business-News पर क्लिक करें। समाचार, विज्ञापन एवं प्रतिनिधित्व पूछताछ के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम ईमेल के माध्यम से संपर्क करें।
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें |
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें |
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें |
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |