INSTAGRAM के कारण इंजीनियरिंग स्टूडेंट के जाल में फंसी दसवीं की लड़की प्रेग्नेंट, BHOPAL की घटना

18 साल से कम उम्र की लड़कियां कई तरह के अपराधों का शिकार हो रही है और उन सब के बीच में INSTAGRAM कॉमन है। यहां नाबालिग लड़कियों की सुरक्षा के लिए कोई फ़िल्टर नहीं है। नतीजा, अपराधी बड़ी आसानी से लड़कियों को अपना शिकार बना रहे हैं। भोपाल में भी ऐसी ही घटना हुई। 

डॉक्टर ने पुलिस को बताया लड़की के साथ क्या हुआ है

पुलिस थाना पिपलानी के इंचार्ज इंस्पेक्टर श्री अनुराग लाल ने बताया कि, बागसेवनिया पुलिस थाना क्षेत्र में रहने वाली कक्षा 10 की एक लड़की के पेट में दर्द हुआ तो उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां पता चला कि वह तो गर्भवती है। अस्पताल की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जब लड़की के बयान दर्ज किया तो पता चला कि इंस्टाग्राम के माध्यम से अजय नाम के एक लड़के ने उससे फ्रेंडशिप कर ली थी। अजय भोपाल के एक प्राइवेट कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। अजय ने बड़ी चतुराई के साथ पहले चैटिंग करके लड़की को अपने विश्वास में लिया और फिर फोन पर बातें करने लगा। 

लड़की का ब्रेनवाश

जब लड़की पूरी तरह से जल में फंस गई तो उसे इंद्रपुरी में स्थित अपने रूम में ले गया और फिजिकल रिलेशन बनाए। इसके बाद लड़के ने कई बार लड़की को अपने पास बुलाया और संबंध बनाए। इसके कारण लड़की गर्भवती हो गई। पुलिस के आने तक उसे पता नहीं था कि, वह एक साजिश के तहत क्राइम का शिकार हो गई है। अजय ने उसे समझा दिया था कि यह तो सब करते हैं। इसमें कोई बुराई नहीं है। 

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें।
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
भोपाल से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें। समाचार, विज्ञापन एवं प्रतिनिधित्व पूछताछ के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम ईमेल के माध्यम से संपर्क करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!