मध्य प्रदेश में कटनी शहर से लगी हुई बस्ती में जवारा विसर्जन जुलूस के दौरान 42 वर्षीय व्यक्ति की हत्या की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। कटनी में एक 42 वर्षीय व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है।
पुरैनी बेल वेदर स्कूल के पास सड़क किनारे शव मिल
कटनी के कुठला थाना क्षेत्र के पुरैनी बेल वेदर स्कूल के पास सड़क किनारे शव मिलने से हड़कंप मच गया। जिसमें सनोद कोल की आज सुबह लाश मिली, जो मृतक सिनोद कोल कृषि उपज मंडी, कटनी में पल्लेदारी का काम करता था। पुलिस जांच में आपसी विवाद के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं, पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगने से जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की संभावना बताई जा रही है।
रात को जवारा विसर्जन का जुलूस देखने निकला था
आज बुधवार की सुबह स्थानीय लोगों ने उसका शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मृतक सिनोद कोल मंगलवार की रात को जवारा विसर्जन का जुलूस देखने निकला था, लेकिन वह घर वापस नहीं लौटा और अगले दिन उसके लहूलुहान शव के पड़े होने की सूचना मिली। वहीं, सूत्रों के अनुसार, घटनास्थल की जांच से पता चलता है कि सिनोद की हत्या पत्थर पटककर की गई है। स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें।
मध्य प्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें। समाचार, विज्ञापन एवं प्रतिनिधित्व पूछताछ के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम ईमेल के माध्यम से संपर्क करें।
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें |
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें |
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें |
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |