मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति का फार्मूला राहुल गांधी ने फिक्स कर दिया है। जिला अध्यक्षों की अगली लिस्ट OADAM फार्मूला के आधार पर तैयार की जाएगी। कांग्रेस पार्टी में क्षत्रिय, ब्राह्मण और वैश्य समाज के नेताओं को छोड़कर बाकी सब के लिए यह गुड न्यूज़ है।
मोहब्बत की दुकान में जातिवाद का गिफ्ट ऑफर
मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी में राहुल गांधी ने तय कर दिया है कि, सबसे ज्यादा संख्या में जिला अध्यक्ष ओबीसी वर्ग से आएंगे। इसके बाद आदिवासी, दलित वर्ग और सबसे अंत में अल्पसंख्यक वर्ग से आएंगे। इस वर्टिकल फार्मूले में महिलाओं हॉरिजॉन्टल रिजर्वेशन दिया गया है। अर्थात जातियों के लिए आरक्षित जिलों में उस जाति की महिला को मेरिट के आधार पर प्राथमिकता दी जाएगी। केवल ऐसे जिले जहां पर कोई विकल्प नहीं है, वहां पर क्षत्रिय समाज, ब्राह्मण समाज अथवा वैसे समाज के नेता को जिला अध्यक्ष बनाया जाएगा।
कांग्रेस पार्टी में जिला अध्यक्ष पद हेतु 89% आरक्षण
OADAM - ओबीसी, आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक एवं महिला नेताओं की इस बार बल्ले-बल्ले हो गई है। राहुल गांधी के फार्मूले के अनुसार मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी में जिला अध्यक्ष पद हेतु 89% आरक्षण हो गया है। सिर्फ 11% के लिए सामान्य वर्ग के लिए रिक्त छोड़े गए हैं जहां पर मेरिट के आधार पर नियुक्ति होगी। मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी द्वारा टोटल 72 जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाते हैं। वर्तमान में 68 जिला अध्यक्ष कार्यरत है और 6 पद खाली है। इसमें से 34 यानी लगभग 52% सामान्य वर्ग। 26 अर्थात 39% ओबीसी, दो अर्थात तीन प्रतिशत दलित, दो अर्थात 3% आदिवासी और एक अर्थात डेढ़ प्रतिशत अल्पसंख्यक शामिल हैं। मध्य प्रदेश की पूरी 72 सीटों में से एक भी सीट पर महिला जिला अध्यक्ष नहीं है।
OADAM फॉर्मूला में किस जाति के लिए कितने पद आरक्षित
- 28 पर ओबीसी = 40%
- 14 पर आदिवासी = 20%
- 11 पर दलित = 15%
- 4 पर अल्पसंख्यक = पांच प्रतिशत
- 11 पर जाति बंधन नहीं = 15%
महिलाओं के लिए कोई निर्धारित आरक्षण नहीं है परंतु उपरोक्त जातियों में महिलाओं को भी जिला अध्यक्ष बनाया जाएगा। इसकी संख्या मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के नेताओं की गुटबाजी निर्धारित करेगी।
विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें।
मध्य प्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें। समाचार, विज्ञापन एवं प्रतिनिधित्व पूछताछ के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम ईमेल के माध्यम से संपर्क करें।
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें |
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें |
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें |
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |