मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के नेता दिग्विजय सिंह के विवादित बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं उनके सबसे नजदीकी, मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री, श्री गोविंद सिंह राजपूत के विचारों में विरोधाभास है। जिस बयान को लेकर आज श्री सिंधिया ने सुबह सबसे पहले अपनी प्रतिक्रिया जारी की। श्री राजपूत ने उस वीडियो को झूठा बताया है।
सिंधिया ने आज सबसे पहले काम यह किया था
सबको पता है, राजनीति में दिग्विजय सिंह और सिंधिया परिवार के बीच स्पष्ट दुश्मनी है। दिग्विजय सिंह को जब भी मौका मिला उन्होंने सिंधिया परिवार का नुकसान किया। केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस दुश्मनी को खत्म करने की काफी कोशिश की परंतु श्री दिग्विजय सिंह नहीं माने। इसलिए अब सिंधिया भी कोई मौका नहीं छोड़ते। कल शाम को जब वीडियो वायरल हुआ तो आज सुबह श्री सिंधिया ने सबसे पहले इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया जारी की। उन्होंने श्री दिग्विजय सिंह का वीडियो अपलोड किया। उन्हें Tag भी किया और लिखा "काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती...देश विरोधी कांग्रेस पार्टी के नेता चाहे कितने भी मुखौटे पहन लें, सच सामने आ ही जाता है।"काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती...
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) April 18, 2025
देश विरोधी कांग्रेस पार्टी के नेता चाहे कितने भी मुखौटे पहन लें, सच सामने आ ही जाता है। @digvijaya_28 pic.twitter.com/LMF7jjKyns
राजपूत ने महाराज की हवा निकाल दी
श्री सिंधिया ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ जो माहौल बनाया था। उनके अपने प्रिय मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने उनकी हवा निकाल दी। श्री राजपूत गुना जिले के प्रभारी मंत्री हैं। हनुमान जयंती के दिन जब गुना में हिंसा हुई थी तब प्रभारी मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत उत्सव में व्यस्त थे। उन्होंने न कलेक्टर-एसपी से बात की और ना ही जनता के नाम को अपील जारी की। आज गुना में जब दौरे पर पहुंचे तो पत्रकारों ने दिग्विजय सिंह के वायरल वीडियो के बारे में सवाल किया। श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि, माननीय दिग्विजय सिंह के ज्यादातर वायरल वीडियो में सच्चाई नहीं होती है।
यहां उल्लेख करना जरूरी है कि श्री दिग्विजय सिंह एवं श्री गोविंद सिंह राजपूत दोनों क्षत्रिय समाज से आते हैं। बड़ा प्रश्न यह है कि, यदि कभी कोई ऐसी स्थिति बनी तो श्री गोविंद सिंह राजपूत किसके साथ खड़े होंगे।
विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें।
मध्य प्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें। समाचार, विज्ञापन एवं प्रतिनिधित्व पूछताछ के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम ईमेल के माध्यम से संपर्क करें।
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें |
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें |
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें |
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |