MP NEWS - अब सीमा पार हो गई है, गोली कही भी चल सकती है: CEO ने जनपद अध्यक्ष से कहा

ऑडियो वायरल हुआ है और पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 79, 224, 351 (3) और 352 के तहत मामला भी दर्ज कर दिया है। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जनपद पंचायत की महिला अध्यक्ष को फोन पर कहा कि अपने पति को बता दीजिए, गली कहीं पर भी चल सकती है। अब सीमा पार हो गई है। 

जनपद अध्यक्ष माया पांडे और CEO के बीत फोन पर हुई बातचीत पढ़िए 

सीईओ अस्थाना- मेरी शिकायत किए हैं?
अध्यक्ष माया पांडे- काहे की?
सीईओ अस्थाना- मेरी कहां संपत्ति है, क्या है...तो ये सब ठीक है क्या?
अध्यक्ष माया पांडे- इस बारे में मुझे आइडिया नहीं है।
सीईओ अस्थाना- तो आपके पतिदेव शिकायत किए हैं रीवा में...तो अगर दुश्मनी ही करनी है तो ठीक से की जाय... वो क्या है न अभी तो अपन अध्यक्ष सीईओ के हिसाब से बात कर रहे थे। अगर दुश्मनी ही करना है तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है।
अध्यक्ष माया पांडे- नहीं तो इतनी समय आप हमको धमकी देने को फोन लगाए हैं।
सीईओ अस्थाना- धमकी देने के लिए फोन नहीं किए हैं। मैं अभी रीवा से लौट रहा हूं। इन्होंने यहां-वहां शिकायत की है तो फिर दुश्मनी ही सही...और दुश्मनी में तो कुछ भी हो सकता है।
अध्यक्ष माया पांडे- अच्छा।
सीईओ अस्थाना- कहीं गोली भी चल सकती और कुछ भी हो सकता है।
अध्यक्ष माया पांडे- क्या हो सकता है?
सीईओ अस्थाना- कुछ भी हो सकता है। उन्हें बता दीजिए कि शिकायत वगैरह न करें। मेरी भी जिंदगी है और अगर मेरी जिंदगी बर्बाद करेंगे तो सामने वाले की मैं एकदम बर्बाद कर दूंगा। मुझे अपनी जिंदगी की परवाह नहीं है, ठीक है।
अध्यक्ष माया पांडे- जी जी समझ गए।
सीईओ अस्थाना- हां, उनको बता दीजिए गोली कही भी चल सकती है, चौराहे में भी चल सकती है, टिकुरिया टोला में भी चल सकती है और अमरपाटन जनपद में भी चल सकती है। कौन चलाएगा ये उसको पता नहीं है।
अध्यक्ष माया पांडे- अच्छा।
सीईओ अस्थाना- गोली चलेगी और फिर क्या होगा भगवान जाने।
अध्यक्ष माया पांडे- जी।
सीईओ अस्थाना- ठीक है तो उनको बता दीजिए, अपने हिसाब में रहे, मैं एक सीमा तक बर्दाश्त कर रहा था। अब सीमा पार हो गई है।
अध्यक्ष माया पांडे- जी।
सीईओ अस्थाना- ठीक है न, मैं आपसे निवेदन कर रहा हूं। मुझे वहां तक न ले जाएं जो मैं छोड़ चुका हूं। मैं वापस अपनी स्थिति में आऊंगा तो बहुत खराब हो जाएगा।

मामला क्या है

यह मामला मैहर जिले की अमरपाटन जनपद पंचायत का है। श्रीमती माया पांडे जनपद पंचायत की अध्यक्ष हैं और श्री ओपी अस्थाना मुख्य कार्यपालिका अधिकारी हैं। दिनांक 4 अप्रैल 2025 को जब सामान्य सम्मेलन में सीईओ देर से पहुंचे। इस पर सदस्यों ने निंदा प्रस्ताव पास कर शासन से कार्रवाई की मांग की। बाद में जनपद अध्यक्ष के पति विनीत पांडे ने सीईओ के खिलाफ ईओडब्ल्यू में आय से अधिक संपत्ति की शिकायत कर दी। CEO इस बात से इतनी ज्यादा नाराज हो गई कि उन्होंने महिला अध्यक्ष को फोन लगाकर उनके पति को जान से मारने की धमकी दे दी और यह भी बता दिया की नौकरी करने से पहले वह एक क्रिमिनल हुआ करते थे। 

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें।
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें। समाचार, विज्ञापन एवं प्रतिनिधित्व पूछताछ के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम ईमेल के माध्यम से संपर्क करें। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!