India Meteorological Department की ओर से मध्य प्रदेश के लिए आज जो अपडेट आया है, वह काफी असामान्य है। मध्य प्रदेश के पांच जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा कई जिलों में नीचे लू चलेगी आसमान में बादल होंगे। कुछ जिलों में बादलों से बिजली गिरने की संभावना है। पांच जिलों में रात के समय भी गर्म हवाएं चलेंगे। 13 जिलों में में तेज आंधी, हल्की बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है।
मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान - इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट
- धार, उज्जैन, दमोह जिलों में सबसे तेज गर्मी पड़ेगी। उपरोक्त सभी जिलों में दिन के साथ-साथ रात के समय भी लू चलेगी।
- अशोकनगर जिले में आसमान में बादल होंगे, वज्रपात की भी संभावना है, तेज हवाएं चलेंगी लेकिन हवाएं गर्म होगी। हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है।
- नर्मदापुरम जिले में दिन और रात दोनों समय लू चलेगी। आसमान में बादल होंगे और कुछ लाखों में बादलों से बिजली गिरने की संभावना है।
- छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में लगभग 50 किलोमीटर की स्पीड से आंधी चलेगी। बादलों से बिजली गिरने की संभावना है।
- रतलाम, मंदसौर, नीमच, गुना, जिलों में कुछ इलाकों में हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
MADHYA PRADESH WEATHER FORECAST - इन जिलों के लिए येलो अलर्ट
- राजगढ़, बड़वानी, शाजापुर, आगर, पन्ना, सागर, जिलों में लू चलेगी।
- खरगौन, इंदौर, जिलों में रात के समय भी गर्भ हवाएं चलेंगी।
- शिवपुरी, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में आसमान में बादल होंगे। कुछ स्थानों पर बिजली गिरेगी। लेकिन जमीन पर लू चलेगी।
- बैतूल, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, जिलों में कुछ स्थानों पर 30 किलोमीटर से लेकर 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड तक आंधी चलेगी। हल्की बारिश हो सकती है और वज्रपात का खतरा है।
विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें।
मौसम से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में weather पर क्लिक करें। समाचार, विज्ञापन एवं प्रतिनिधित्व पूछताछ के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम ईमेल के माध्यम से संपर्क करें।
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें |
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें |
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें |
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |