Exciting news - आप खुद देखिए, ब्रह्मांड में तारे की मृत्यु और पुनर्जन्म का उत्सव, Reincarnation

पृथ्वी पर हम इंसानों की मृत्यु के बाद पुनर्जन्म होता है या नहीं, इस बात को लेकर बड़े मतभेद हैं परंतु अंतरिक्ष में तारों की मृत्यु और पुनर्जन्म होता है। इस अवसर पर बड़ा उत्सव मनाया जाता है। यह बात प्रमाणित हुई है। एक तारा जो अपनी पृथ्वी और अपने सूर्य से बहुत पहले पैदा हुआ था। उसकी मृत्यु हो गई है और पुनर्जन्म होने वाला है। पिछले 4000 सालों से उसके क्षेत्र में उत्सव चल रहा है। 

धुंधली तस्वीर को क्लियर करने में 15 साल लग गए

सन 2010 में साउथ कैलिफोर्निया में नासा के रिसर्चर एवं प्रोजेक्ट साइंटिस्ट Mike Ressler ने इस घटना को सबसे पहली बार देखा था परंतु तब NASA का टेलीस्कोप इतना अच्छा नहीं था। इसलिए उन्हें बड़ी धुंधली तस्वीर दिखाई दी थी, लेकिन नासा ने फैसला किया कि, यह जो कुछ भी है इसका नियमित रूप से निरीक्षण किया जाता रहेगा। हम लगातार अंतरिक्ष में चमक रही किसी अज्ञात चीज के बारे में जानने की कोशिश करते रहे। फाइल पर इसे NGC 1514 नाम दिया गया। NASA के नवीनतम James Webb Telescope ने इसका एक नया चित्र दिया है। इसी के साथ सारी स्थिति स्पष्ट होती चली गई। यहां एक तारे की मृत्यु हो गई है। यह तारा हमारे सूर्य और हमारी पृथ्वी से बहुत पहले पैदा हुआ था। अपने न्यू टेलिस्कोप से यह भी पता चला है कि, एक और तारा जो इसी के साथ पैदा हुआ था। बचपन से इसी के साथ है। अभी भी इसके आसपास चक्कर लगा रहा है। यह सब कुछ 4000 साल से चल रहा है। आगे कितने सालों तक चलेगा, इस सवाल का जवाब अभी किसी वैज्ञानिक के पास नहीं है। 

यह एक तारे की मृत्यु और पुनर्जन्म का उत्सव है

यदि इसे भारतीय कथाओं की तरह प्रस्तुत किया जाए तो NGC 1514 नाम के तारे ने अपनी पृथ्वी और सूर्य से करोड़ों साल पहले जन्म लिया था। चित्र के और क्लियर होने पर कुछ और जानकारी भी मिल सकती है परंतु फिलहाल इसके साथ एक और तारा दिखाई दे रहा है। इन दोनों का जन्म एक साथ हुआ था। दोनों बचपन से साथ थे। पहली तारे का आकार, दूसरे से बहुत बड़ा होता चला गया। बड़े तारे ने अपना पूरा जीवन शान से व्यतीत किया। मोटापे के कारण उसकी मृत्यु पहले हो गई। मृत्यु की प्रक्रिया शुरू होते ही, लगभग 4000 साल पहले से तारे के आसपास उत्सव जैसा माहौल है। मानव नृत्य किया जा रहा है। लाइटिंग की जा रही है। अंतरिक्ष में तारे की मृत्यु के बाद वह स्वर्ग नहीं जाता बल्कि उसका पुनर्जन्म होता है। NASA नहीं जो नया चित्र जारी किया है यह मृत्यु के बाद और पुनर्जन्म से पहले के समय का है। 

Death and rebirth of stars in the universe Wallpaper

यदि आप इस चित्र का वॉलपेपर चाहते हैं तो कृपया नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें। यहां आपको तीन चित्र दिखाई देंगे। आप किसी भी विकल्प का चुनाव कर सकते हैं। 
ब्रह्मांड की अद्भुत घटना का यह चित्र इतना साफ और बड़ा है कि आप इसे अपनी दीवार पर पोस्टर बना सकते हैं। अपने ऑफिस में बैकग्राउंड बना सकते हैं। कोई Motivational Quotes लिख सकते हैं।

विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर 

प्रश्न 1: NGC 1514 क्या है?
उत्तर: NGC 1514 एक planetary nebula (गैस और धूल का विशाल बादल) है जो एक मरते हुए तारे से बनी है। यह वृषभ (Taurus) नक्षत्र में स्थित है और पृथ्वी से लगभग 1500 प्रकाश-वर्ष दूर है।

प्रश्न 2: इस घटना को किसने और कब देखा?
उत्तर: James Webb Space Telescope (NASA) ने NGC 1514 को mid-infrared तकनीक से हाल ही में बेहद स्पष्ट रूप में देखा है। पहले इसकी खोज 1790 में खगोलशास्त्री William Herschel ने की थी।

प्रश्न 3: NGC 1514 में कितने तारे हैं और उनका संबंध क्या है?
उत्तर: इस नेब्युला के केंद्र में दो तारे हैं जो एक-दूसरे की परिक्रमा करते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार, यह एक binary star system है। एक तारा मर चुका है (white dwarf) और दूसरा उसके साथ अब भी सक्रिय है।

प्रश्न 4: NGC 1514 में रिंग (rings) कैसे बनीं?
उत्तर:  मरते हुए तारे ने जब अपनी गैस और धूल बाहर फेंकी, तब यह पदार्थ अलग-अलग गति से बाहर निकला। इस प्रक्रिया में infrared light में दिखाई देने वाले rings और hourglass जैसी आकृतियाँ बनीं।

प्रश्न 5: James Webb Telescope से क्या नई जानकारी मिली?
उत्तर: JWST ने पहली बार इस नेब्युला के गैस, धूल, छिद्रों और रिंगों को इतनी स्पष्टता से दिखाया। यह जानकारी पहले की किसी टेलीस्कोप से संभव नहीं थी।

प्रश्न 6: NGC 1514 में कौन से रासायनिक तत्व पाए गए और कौन से नहीं?
उत्तर: इसमें ऑक्सीजन पाया गया, विशेषकर केंद्र के चारों ओर। लेकिन कार्बन और polycyclic aromatic hydrocarbons नहीं मिले, जो अन्य नेब्युलाओं में आम होते हैं।

प्रश्न 7: NGC 1514 की आकृति कैसी है?
उत्तर: यह एक hourglass जैसी आकृति है, जो लगभग 60 डिग्री झुकी हुई है। इसमें दो बड़े रिंग हैं जो fuzzy (धुंधले) और असमान रोशनी वाले हैं।

प्रश्न 8: इस खगोलीय घटना का भावनात्मक या सांस्कृतिक पक्ष क्या हो सकता है?
उत्तर: इसे एक ब्रह्मांडीय प्रेम कथा की तरह देखा जा सकता है — जहाँ एक तारा मरता है, और उसका साथी तारा उसकी स्मृति को रिंग्स और चमकदार गैसों के रूप में ब्रह्मांड में जीवित रखता है। यह विज्ञान और भावना दोनों का अद्भुत संगम है।

विनम्र अनुरोध - कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें।
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
इसी प्रकार की रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी प्राप्त करने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में knowledge पर क्लिक करें। समाचार, विज्ञापन एवं प्रतिनिधित्व पूछताछ के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम ईमेल के माध्यम से संपर्क करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!