भोपाल, 23 अक्टूबर 2026: स्वसिद्धि प्रदान करने वाले कलयुग के यह सबसे प्रभावी अनुष्ठान "माँ राजराजेश्वरी कोटि कुंकुमार्चन अनुष्ठान" में शामिल होने के लिए यह एक खुला आमंत्रण है। शहर के लाल परेड ग्राउंड में संत श्री रावतपुरा सरकार के सानिध्य में शरद पूर्णिमा के अवसर पर 26 अक्टूबर को अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। सभी तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। किसी रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है, आप सीधे अनुष्ठान में उपस्थित होकर अर्चन कर सकते हैं।
भाजपा-कांग्रेस, शासन प्रशासन, सब शामिल
यह मध्य प्रदेश का सौंदर्य है। जनकल्याण के विषय में मध्य प्रदेश के सभी नेता दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एक साथ काम करते हैं। कैबिनेट मंत्री श्री विश्वास सारंग, भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधायक श्री भगवानदास सबनानी, महापौर श्रीमती मालती राय, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री मुकेश नायक एवं श्री राजीव सिंह, पूर्व विधायक श्री संजय शर्मा, भोपाल कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा, निगमायुक्त श्री रामप्रकाश अहिरवार, भोपाल पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार, डीसीपी श्रीमती रश्मि अग्रवाल दुबे सहित विद्युत मंडल एवं लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों ने लाल परेड ग्राउंड का निरीक्षण कर माँ राजराजेश्वरी हरिद्रा कोटि कुंकुमार्चन महाअनुष्ठान की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान पेयजल, एंबुलेंस, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।
माँ राजराजेश्वरी हरिद्रा कोटि कुंकुमार्चन महाअनुष्ठान हेतु गाइडलाइन
आपको बता दें कि माँ राजराजेश्वरी कोटि कुंकुमार्चन अनुष्ठान में लगभग 50000 भक्त एक साथ बैठकर माँ का एक करोड़ अर्चन करेंगे। काशी, हरिद्वार, वृन्दावन के साथ श्री रावतपुरा सरकार देवस्थानम के मुख्य वैदिक आचार्यों के साथ 1100 आचार्य इस महानुष्ठान को सम्पन्न कराएगे। स्वसिद्धि प्रदान करने वाला कलयुग का यह सबसे प्रभावी अनुष्ठान है। जिसमे कोई भी व्यक्ति भारतीय पारम्परिक वेशभूषा धारण कर शाम 5.30 बजे तक लाल परेड ग्राउंड पहुंचकर अपना स्थान ग्रहण कर सकते है। यह आयोजन पूरी तरह निशुल्क है इस अनुष्ठान में उपयोग होने वाली सम्पूर्ण सामग्री श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट द्वारा प्रदान की जाएगी।

